Advertisment

Bastar Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल, 6 नक्सली भी ढेर

Bastar Naxalite Attack: टेकुलगुडेम में पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमले में 4 जवान शहीद हो गए। वहीं 14 जवान घायल हैं

author-image
Bansal News
Bastar Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल, 6 नक्सली भी ढेर

हाइलाइट्स

  •   टेकुलगुडेम पुलिस कैंप पर नक्सली हमला
  •  हमले में 3 जवान शहीद, 14 जवान घायल
  • आज ही बना था नया सुरक्षा कैंप 
  • घायल जवानोंं को इलाज के लिए रायपुर भेजा
Advertisment

बस्तर। Bastar Naxalite Attack: जिल के टेकुलगुडेम में पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमले में 3 जवान शहीद हो गए। वहीं 14 जवानों के घायल  होने की खबर है। घायल जवानों को चॉपर से जगदलपुर लाया गया, यहां से रायपुर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने कहा, नक्सली हमले में 6 नक्सली भी मारे गए है। बता दें कि टेकलगुड़ेम में ही साल 2021 में नक्सली हमले में 23 जवान शहीद हुए थे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1752316382526472462

हमला में घायल जवान

 संबंधित खबरNaxalite Attack: बीजापुर में नक्सलियों ने 2 यात्री बसें जलाई, घंटों तक यातायात रहा बाधित

आज ही बनाया था नया  सुरक्षा कैंप

मिली जानकारी के मुताबिक, कोबरा बटालियन और DRG के जवानों का माओवादियों के साथ मुठभेड़ अब भी जारी है। बीजापुर की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में के पास नक्सल गतिविधि के ऊपर अंकुल लगाने के लिए 30 जनवरी को नवीव सुरक्षा कैंप बनाया गया था।

Advertisment

publive-image

हमला में घायल जवान

जोनागुड़ा-अलीगुड़ा इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षा बल ने भी फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद जंगल की आड़ लेकर नक्‍सली भाग गए।

  4 जवान शहीद, 14 घायल

कैम्प स्थापना के बाद जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में सर्चिंग कर रही कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी बल के ऊपर माओवादी द्वारा फायरिंग की गई। सुरक्षा बल द्वारा भी माओवादी फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुये जवाबी कार्यवाही किया गया।

संबंधित खबर- Naxalite Attack: क्या झूठी है विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमले की कहानी?

Advertisment

सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ में 4 जवान  शाहिद हो गए। वहीं गोली लगने से 14 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है और ईलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया गया कि क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्‍त कराने के लिए बस्तर पुलिस और सुरक्षा बल संकल्पित है। साल 2021 में टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में हमें भारी क्षति पहुंचने के बावजूद जनहीत में विचार करते हुये आज पुनः हम मजबूती से टेकलगुड़ेम गांव में कैंप स्थापित कर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु समर्पित होकर कार्य करेंगे।

 नक्‍सली इलाके में जारी रहेगी कार्रवाई

बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पी. ने नक्‍सली हमले की जानकारी देते हुए कहा, जिस इलाके में नक्‍सलियों का आधार मजबूत है, उसे इलाके में फोर्स दाखिल हो रही है। ऐसी और भी मुठभेड़ होगी, क्योंकि नक्सली नहीं चाहते कि वहां लोकतंत्र की बहाली हो। फोर्स के जवानों ने आज काफी बहादुरी से लड़ाई लड़ी, लेकिन कोबरा बटालियन के 2 और CRPF  का 1 जवान शहीद हो गया।

Advertisment

[caption id="attachment_297450" align="alignnone" width="859"]publive-imageहमले में घायल जवान[/caption]

 जवानों की शहादत पर सीएम ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर की सीमा के पास ग्राम टेकलगुड़ेम में हुए नक्‍सली हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने घटना में शहीद हुए 3 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

सीएम साय ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने  मुठभेड़ में घायल 14 जवानों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 छत्तीसगढ़ में कब कहां हुए नक्सली हमले?

साल 2010 : छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा नक्सली हमला साल 2010 में हुआ था। ताड़मेटला में हुए इस नक्‍सली हमले में 76 जवान शहीद हुए थे।

साल 2017: सुकमा जिल के  बुरकापाल में 24 अप्रैल, 2017 को दूसरा सबसे बड़ा हमला हुआ था। जिसमें सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे। इसके साथ ही कई जवान घायल हुए थे।

साल 2019: तेवाड़ा जिले में 2019 को तीसरा बड़ा नक्सली हमला हुआ। इसमें बीजेपी विधायक भीमा मंडावी और 4 सुरक्षाकर्मी मारे गए।

साल 2020: इसके बाद 21 मार्च, 2020 को चौथ बड़ा नक्सली हमला हुआ। सुकमा के मिनपा में हुए इस हमले में 17 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।

साल 2021: 3 अप्रैल 2021 को सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर नक्‍सलियों ने पांचवां सबसे बड़ा हलाया किया। इस हमले में 23 जवान शहीद हुए, जबकि कई जवान गंभर रूप से घायल हुए थे।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें