Advertisment

Naxalite Attack in Dantewada: नहीं थम रहा आंसुओं का सैलाब, जवानों को नम आंखों से अंतिम विदाई

Naxalite Attack in Dantewada: सीएम भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। जिसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने जवानों को श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद हैं। यहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जवानों की मां के लाल का साथ उनसे छूट गया।

author-image
Preeti Dwivedi
Naxalite Attack in Dantewada: नहीं थम रहा आंसुओं का सैलाब, जवानों को नम आंखों से अंतिम विदाई

रायपुर। Naxalite Attack in Dantewada: सीएम भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। जिसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने जवानों को श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद हैं। यहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जवानों की मां के लाल का साथ उनसे छूट गया। किसी की प​त्नी, किसी की बहन का छूटा साथ उन्हें जिंदगी भर का गम दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीते 4 दिन से नक्सली इसकी तैयारी कर रहे थे।

Advertisment

publive-image

जवानों को श्रृद्धांजलि देने के लिए सीएम भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंच गए हैं। बुधवार को दंतेवाड़ा में शहीद हुए 10 जवानों और 1 ड्राइवर को आज अंतिम विदाई दी हो रहे हैं।  जिसमें सीजी के सीएम भूपेश बघेल शामिल हो हो रहे हैं।  जिसके बाद सभी जवानों के शवों को उनके गृहग्राम भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें बुधवार को नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को आईडी से उड़ा दिया था। जिसमें DRG के 10 जवान और एक ड्रायवर शहीद हो गया है।

publive-image

केंद्रीय गृह मंत्री ने ली घटना की जानकारी — Naxalite Attack in Dantewada: 
आपको बता दें इस बड़े हमले में 10 DGR जवान और 1 ड्राइवर शहीद हुआ था। जिसे लेकर दंतेवाड़ा एसपी ने पुष्टि भी कर दी है। उन्होंने बताया कि सभी जवान गश्त से वापस लौट रहे थे। शहीदों में DF और CAF के जवान हुए ​थे। जानकारी के अनुसार IED ब्लास्ट कर हमले को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम भूपेश बघेल से फोन पर बात कर घटना की जानकारी लेकर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। सूत्रों के मुताबिक, हमले के लिए नक्सलियों ने करीब 50 किलो आईईडी प्लांट किया था। हमला इतना खतरनाक था कि वीडियो में लगभग 5 फीट गहरा एक बड़ा गड्ढा दिखाई दिया, जो सड़क को दो हिस्सों में बांच रहा था।

ये जवान हुए थे शहीद — Naxalite Attack in Dantewada: 

01.जोगा सोढ़ी
प्रधान आरक्षक , सुकमा

02.मुन्ना कड़ती
प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा

03. संतोष तामो
प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा

04. दुलगो मंडावी
नव आरक्षक, दंतेवाड़ा

05.लखमू राम मड़कामी
नव आरक्षक, बीजापुर

06. जोगा कवासी
नव आरक्षक दंतेवाड़ा

07.हरिराम मंडावी
नव आरक्षक , दंतेवाड़ा

08. जयराम पोड़ियाम
गोपनीय सैनिक , दंतेवाड़ा

09.जगदीश कुमार कोवार्स
गोपनीय सैनिक , दंतेवाड़ा

10.राजू राम करटम
गोपनीय सैनिक , दंतेवाड़ा

11. धनीराम यादव
निजी वाहन चालक दंतेवाड़ा

CG news Naxalite attack dantewada news Naxalite Attack in Dantewada
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें