Advertisment

Chattisgarh naxal killed: छत्तीसगढ़ सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

author-image
Bansal news
Chattisgarh naxal killed: छत्तीसगढ़ सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।  

Advertisment

मिली थी नक्सली गतिविधि की सूचना

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के भरण्डा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया। जायसवाल ने बताया कि भरण्डा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान देर रात करीब डेढ़ बजे भरण्डा से छह किलोमीटर की दूरी पर थे तभी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।  

एक सप्ताह के दौरान इतने नक्सलियों को किया ढ़ेर

 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए और जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से एक नक्सली का शव, एक भरमार राइफल और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने पिछले एक सप्ताह के दौरान चार अलग अलग मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है।

naxals killed in encounter naxals killed in chhattisgarh Naxals naxal attacks in chhattisgarh Naxal attack in Chhattisgarh naxal attack chhattisgarh Naxal attack naxal hindi news chhattisgarh news chhattisgarh naxal news chhattisgarh naxal attacks Chhattisgarh Naxal Attack chhattisgarh naxal Chhattisgarh Maoist attack Chhattisgarh chattisgarh naxal news in hindi chattisgarh naxal attack chattisgarh naxal chattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें