Advertisment

Navy Admit Card: नौसेना अग्निवीर MR, SSR का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

author-image
Bansal news
Navy Admit Card: नौसेना अग्निवीर MR, SSR का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Navy Admit Card: नेवी अग्निवीर (SSR, MR) के 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिसमें उम्मीदवार बढ़ चढ़ के आवेदन किए है जिसका एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। बता दें कि भारतीय नौसेना ने मैट्रिक रिक्रूट्स (MR) और सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स (SSR) अग्निवीर के कुल 4465 पदों पर भर्ती निकाली थी।

Advertisment

ये भी पढ़ें:-MP Job News: मध्यप्रदेश भवन विकास निगम में विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

यहां से करें डाउनलोड

इस पद पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। जिसके अंतर्गत पहले चरण (Stage 1) में आयोजित की जाने वाली INET कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, agniveernavy.cdac.in पर जाकर अपना नेवी अग्निवीर का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-SSC MTS Recruitment:10वीं पास के लिए SSC ने निकाली बम्पर भर्ती, जानें क्या है आवेदन प्रक्रिया

Advertisment

इतने पदों के लिए भर्ती

भारतीय नौसेना द्वारा अग्निवीर एसएसआर भर्ती (02/2023) के अंतर्गत 1365 पदों के लिए और एमआर भर्ती (02/2023) के अंतर्गत 100 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू की गई थी और आखिरी तारीख 19 जून निर्धारित थी। हालांकि, बाद में नौसेना द्वारा संशोधन अधिसूचनाएं जारी करते हुए एसएसआर अग्निवीर भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ाकर 4165 कर दी गई, जिसमें 833 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार, एमआर भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ाकर 300 कर दी गई, जिसमें 60 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके बाद अब पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

ये भी पढ़ें:-छठी क्लास में हुई शादी, घर से भाग पढ़ाई पूरी कर क्रैक किया NEET, रामलाल बनेंगे अब डॉक्टर

चयन प्रक्रिया

नौसेना द्वारा MR और SSR भर्ती के लिए परीक्षा तिथियों का एलान कर दिया गया है। अग्निवीर भर्ती के इस साल के सेकेंड बैच के लिए स्टेज 1 का आयोजन 8 जुलाई से 11 जुलाई तक किया जाएगा। परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में 100 MCQ प्रश्न होंगे, जो कि अंग्रेजी, गणित और सामान्य जागरूकता विषयों से होंगे। हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। वहीं, हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। स्टेज 1 उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए हैं, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर स्टेज 2 के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें:-

U.S. Independence Day: अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर उत्सव का माहौल, जानें कब मिली आजादी

Shivraj Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट की बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय, समेत इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

Swami Vivekananda: स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि पर जानें मानवता और दार्शनिक ज्ञान पर उनका स्थायी प्रभाव

Advertisment

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana: युवाओं को बड़ी सौगात, आज लॉच होगी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, MMSKY पोर्टल होगा शुरू

MP Job News: मध्यप्रदेश भवन विकास निगम में विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

join indian navy, navy ssr,mr agniveer admit card, navy mr admitcard, navy ssr admit card, navy ssr,mr eligibility, indian navy admit card, indian navy admit card in hindi

Advertisment
navy ssr admit card navy ssr navy mr admitcard mr eligibility mr agniveer admit card Join Indian Navy indian navy admit card in hindi indian navy admit card
Advertisment
चैनल से जुड़ें