Advertisment

शारदीय नवरात्री के लिए रंगोली डिजाइन: नवरात्रि पर घर को सजाने के लिए बेस्ट रहेंगी ये रंगोली, यहां देखें सुंदर डिजाइन

Navratri Rangoli Designs: शारदीय नवरात्री के लिए रंगोली डिजाइन: नवरात्रि पर घर को सजाने के लिए बेस्ट रहेंगी ये रंगोली

author-image
Manya Jain
Navratri Rangoli Designs

Navratri Rangoli Designs

Navratri Rangoli Designs: नवरात्रि, देवी दुर्गा की आराधना और शक्ति की पूजा का पर्व, भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व केवल भक्ति का नहीं बल्कि आस्था का भी प्रतीक है। नवरात्रि के दौरान रंगोली बनाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है।

Advertisment

रंगोली न सिर्फ घर के प्रवेश द्वार को सुंदर बनाती है, बल्कि इसे शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। आप इस नवरात्रि के दौरान कुछ खास रंगोली डिज़ाइन्स बनाए जा सकते हैं।

आज हम आपको कुछ रंगोली डिजाइन बताएंगे. जिन्हें आप इस नवरात्री पर पूजा के दिन बना सकते हैं.

नवरात्रि थीम रंगोली

आप अपनी रंगोली को नवरात्रि के नौ दिनों की थीम पर डिजाइन कर सकते हैं। हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। आप देवी के नौ रूपों – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, और सिद्धिदात्री – को रंगोली में बना सकती हैं।

Advertisment

publive-image

इन रूपों को उजागर करने के लिए अलग-अलग रंगों का उपयोग करके देवी का रूप बना सकती हैं।

फूलों की रंगोली (Floral Rangoli)

फूलों से बनी रंगोली हमेशा से ही नवरात्रि में प्रिय रही है। ताजगी और प्राकृतिक सुंदरता (navratri rangoli designs) को ध्यान में रखते हुए, आप 2024 में फूलों का उपयोग कर शानदार रंगोली बना सकते हैं। गेंदे, गुलाब, और अन्य फूलों से रंगोली बनाने से यह ज्यादा आकर्षक दिखती है।

publive-image

फूलों की रंगोली में ओम या देवी के चरणों की रंगोली  बनाकर उसे पवित्रता का स्वरूप दिया जा सकता है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: नवरात्रि स्पेशल दुर्गापूजा लुक: माँ दुर्गा की पूजा में बंगाली थीम में हों तैयार, इन साड़ियों की डिज़ाइन से लें इंस्पिरेशन

 पैटर्न रंगोली (Pattern Rangoli)

आप पैटर्न्स या जिओमेट्री रंगोली बनाना सकते हैं, जो नवरात्रि (navratri rangoli designs) में शुभ माना जाता है। इस प्रकार की रंगोली में सर्कल, त्रिकोण, और चौकोर पैटर्न को संतुलित रूप से सजाकर बनाया जाता है।

publive-image

आप इन्हें आधुनिक रंगों और चमकीले पाउडर के साथ सजाकर एक नए रूप में बना सकते हैं। यह डिज़ाइन सरल और सुंदर दिखती है।

Advertisment

डॉट रंगोली (Dot Rangoli)

डॉट रंगोली डिज़ाइन सरल और आकर्षक होती है। यह डिज़ाइन (Navratri Rangoli ideas in 2024) बिंदुओं को जोड़कर बनाई जाती है, जिससे यूनीक पैटर्न तैयार होते हैं। नवरात्रि में आप इस टेकनीक का इस्तेमाल कर देवी के विभिन्न तरह और प्रतीकों को बना सकते हैं।

publive-image

यह डिज़ाइन पारंपरिक होते हुए भी बहुत सुंदर और आधुनिक दिखती है।

चावल और रंग बिरंगे दानों से रंगोली

रंगोली बनाने के लिए रंग-बिरंगे चावल और दानों का उपयोग (Navratri Rangoli ideas in 2024)  एक प्राचीन परंपरा है। इस टेकनीक को फिर से अपनाकर आप खूबसूरत रंगोली डिज़ाइन्स तैयार कर सकते हैं।

publive-image

सफेद चावल के साथ-साथ विभिन्न प्राकृतिक रंगों के चावल का उपयोग करने से रंगोली और भी खूबसूरत दिखती है। इसे अधिक सुंदर बनाने के लिए आप रंगीन दालों, साबुत अनाज और मसूर का उपयोग कर सकते हैं।

दीयों के साथ रंगोली

दीयों के साथ बनाई गई रंगोली नवरात्रि के त्योहार में रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। आप रंगोली के चारों ओर दीये रखकर उसे और भी आकर्षक बना सकते हैं। यह डिज़ाइन विशेष रूप से (Navratri Rangoli ideas in 2024) रात के समय अधिक चमकदार और भव्य दिखाई देती है।

publive-image

मांडला रंगोली डिज़ाइन

मांडला आर्ट रंगोली डिज़ाइन भी 2024 में नवरात्रि के दौरान काफी फेमस है। मांडला डिज़ाइन में छोटे-छोटे पैटर्न्स को गोलाकार में सजाया जाता है। यह रंगोली दिखने में बहुत सुंदर और ध्यान आकर्षित करने वाली होती है।

publive-image

मांडला रंगोली बनाने के लिए आप विभिन्न रंगों और पैटर्न्स का उपयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा पर ट्राय करें ये 10 ट्रेडिशनल बंगाली डिशेज़, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना

navratri rangoli designs Navratri Rangoli ideas in 2024 Easy Durga Maata Face Rangoli Navratri Rangoli Design Easy Kolam Designs Easy Kalash Rangoli For Navratri Shardiya Navrartri 2024 Date Muggulu Rangoli नवरात्रि रंगोली डिजाइन रंगोली के खूबसूरत डिजाइन आकर्षक रंगोली डिजाइन रंगोली डिजाइन फूलों की रंगोली दुर्गा के रूप वाली रंगोली दो रंग वाली रंगोली सिंपल रंगोली डिजाइन मां दुर्गा के पसंदीदा रंग से बनाएं रंगोली दुर्गा के त्रिशूल वाली रंगोली गेंदे के फूल वाली रंगोली पूजा के कलश वाली नवरात्रि रंगोली डिजाइन
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें