Advertisment

Navratri Durga Ashtami 2022 : दुर्गा अष्टमी आज, क्यों खास है पूजा, महागौरी की पूजा विधि और मंत्र

author-image
Preeti Dwivedi
Navratri Ashtami 2022 : कब है अष्टमी और नवमीं तिथि, यहां नोट कर लें संधि पूजा की तारीख

नई दिल्ली। नवरात्रि के आठवें दिन Navratri Ashtami Pooja 2022 मां महागौरी का पूजन किया जाएगा। shardiya navratri 2022 नवरात्रि या दुर्गोत्सव के आठवां दिन दुर्गाष्टमी के रूप में जाना जाता है। मान्यता अनुसार sandhi puja 2022 यह दिन सबसे शुभ माना जाता है। इसे महा अष्टमी भी कहते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस दिन लोग अपनी कुल देवी की पूजा करते है। इस बार शारदीय नवरात्री की अष्टमी तिथि 3 अक्टूबर 2022 को यानि आज है। आखिर क्यों है इस दिन की महत्ता। आइए जानते हैं इससे संबंधित कुछ खास बातें।

Advertisment

वंश वृद्धि के लिए होगी कुल देवी की पूजा
दुर्गाष्टमी पर कई लोग कुल देवी का पूजन करते हैं। सबकी अपनी परंपरा अनुसार सप्तमीए अष्टमी और नवंमी पर भी होता है लेकिन अधिकतर घरों में अष्टमी पूजन किया जाता है। पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार कुल देवी वंश को आगे बढ़ाने वाली होती हैं। इसलिए इस वंश वृद्धि घर के कुल की सलामती के लिए कुल देवी का पूजन किया जाता है।

यह रही दुर्गा अष्टमी की कथा
कथा अनुसार दो राक्षसों शुंभ और निशुंभ द्वारा देवताओं को हराए जानें के बाद देवलोक पर आक्रमण कर दिया गया। इसके बाद चंड व मुंड सेनापतियों को भेजा गया। तब इसी दिन यानी अष्टमी पर इस दौरान देवताओं की प्रार्थना पर मां पार्वती द्वारा देवी चंडी की रचना की गई। तब मां चंडी ने चंड और मुंड का वध किया। इसी दौरान मां पार्वत द्वारा चंडी देवी को चामुंडा नाम दिया गया।

इन शक्तियों की होती है पूजा
महाअष्टमी पूजन का हमारे धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन मां के 64 योगिनियों, मां के 8 रूपों यानि मां की अष्ट शक्तियों की पूजा की जाती है। मां के विभिन्न रूपों में मां की विभिन्न शक्तियाँ का स्वरूप झलकता है। इस दौरान मां ब्राह्मी, माहेश्वरी, कौमारी, वैष्णवी, वारही, नरसिंही, इंद्राणी और चामुंडा आठ शक्तियों की पूजा की जाती है।

Advertisment

संधि पूजा का है खास महत्व
अष्टमी पूजन पर संधि पूजा का विशेष महत्व है। संधि जैसे नाम से ही स्पष्ट है जब दो तिथियों का मिलन होता है। उसे संधि कहते हैं। इसी तरह जब अष्टमी तिथि समाप्त होती है और नवमी तिथि शुरू होती है। उस समय को संधि पूजा कहते हैं। इसी समय पर संधि पूजा की जाती है। ये पूजा इसलिए खास मानी जाती है कि इस संधि के दौरान ही देवी चामुंडा माता ने चंड और मुंड राक्षसों का वध किया था।

महाअष्टमी 2022 महाअष्टमी Spirituality News in Hindi navratri eight day puja Navratri Durga Ashtami 2022 navratri ashtami puja vidhi navratri ashtami puja time navratri 2022 tithi Navratri 2022 maha ashtami remedy maha ashtami ke upay maha ashatmi upaye maa mahagauri puja happy durga ashtami 2022 Festivals News in Hindi Festivals Hindi News durga puja 2022 durga ashtami shubh muhurat puja durga ashtami 2022 chaitra ashtami wishes ashtami shubh muhurat ashtami ke upay ashtami kab hai ashtami 2022 date and time Ashtami 2022 ashtami
Advertisment
चैनल से जुड़ें