Advertisment

Navratri 2023: नवरात्रि में हवन करने का सही ​तरीका क्या है, यहां जानें हवन के मंत्र और विधि

आप भी माता रानी के नाम का हवन करके उनकी साधना करना चाहते हैं। नवरात्रि में हवन करने का सही ​तरीका क्या है, यहां जानें हवन के मंत्र और विधि,

author-image
Preeti Dwivedi
Navratri 2023: नवरात्रि में हवन करने का सही ​तरीका क्या है, यहां जानें हवन के मंत्र और विधि

Navratri 2023 Havan Kaise karen: मां दुर्गा के पावन दिन शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी माता रानी के नाम का हवन करके उनकी साधना करना चाहते हैं। तो ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवरात्रि में हवन करने का सही तरीका क्या है। साथ ही इस दौरान हवन करने में किन चीजों का उपयोग किया जाना चाहिए। साथ ही हवन करने के मंत्र कौन-कौन से हैं।

Advertisment

हवन की सरल विधि

हवन के लिए उचित स्थान पर 8 ईंट जमाकर हवन कुंड बना लें. आप चाहे तो बाजार से बने बनाए हवन कुंड भी ला सकते हैं. हवन कुंड के पास धूप-दीप प्रज्वलित करें. कुंड पर स्वास्तिक बनाकर नाड़ा बांधें और फिर उसकी पूजा करें. अब हवन कुंड में आम की लकड़ी से अग्नि प्रज्वलित करें. अब हवन कुंड की अग्नि में फल, शहद, घी, काष्ठ इत्यादि पदार्थों की मंत्रों के साथ आहुति दें.

हवन की सामग्री havan samagri

आम की लकडियां, बेल, नीम, पलाश का पौधा, कलीगंज, देवदार की जड़, गूलर की छाल और पत्ती, पापल की छाल और तना, बेर, आम की पत्ती और तना, चंदन का लकड़ी, तिल, कपूर, लौंग, चावल, ब्राह्मी, मुलैठी, अश्वगंधा की जड़, बहेड़ा का फल, हर्रे तथा घी, शक्कर, जौ, गुगल, लोभान, इलायची एवं अन्य वनस्पतियों का बूरा।

हवन के मंत्र havan ke mantra

ओम गणेशाय नम: स्वाहा

ओम गौरियाय नम: स्वाहा

ओम नवग्रहाय नम: स्वाहा

ओम दुर्गाय नम: स्वाहा

ओम महाकालिकाय नम: स्वाहा

ओम हनुमते नम: स्वाहा

ओम भैरवाय नम: स्वाहा

ओम कुल देवताय नम: स्वाहा

ओम स्थान देवताय नम: स्वाहा

ओम ब्रह्माय नम: स्वाहा

ओम विष्णुवे नम: स्वाहा

ओम शिवाय नम: स्वाहा

ओम जयंती मंगलाकाली, भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवाधात्री स्वाहा स्वधा नमस्तुति स्वाहा।

Advertisment

ओम ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च: गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु स्वाहा

ओम गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवा महेश्वर: गुरु साक्षात् परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम: स्वाहा।

ओम शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे, सर्व स्थार्ति हरे देवि नारायणी नमस्तुते।

Advertisment

इसके बाद नारियल के गोले में लाल कपड़ा या कलावा लपेट दें। फिर सुपारी, पान, बताशा, पूरी, खीर और अन्य प्रसाद को हवन कुंड के बीच में स्थापित कर दें।

पूर्ण आहुति मंत्र का उच्चारण करें

ओम पूर्णमद: पूर्णमिदम् पुर्णात पूण्य मुदच्यते, पुणस्य पूर्णमादाय पूर्णमेल विसिस्यते स्वाहा।

Navratri 2023: इस दिन है महा अष्टमी पूजा, क्यों खास है संधि पूजा, जानें पीछे की कहानी

Advertisment

Rahu-Ketu Vakri 2023: एक राशि पीछे खिसकने वाले हैं राहु-केतू, इन जातकों के लिए 17 महीने कष्टकारी!

navratri 2023, navratri 2023 in hindi, havan ka tarika, havan mantra, havan vidhi, shardiya navratri 2023 in hindi, पूर्ण आहुति मंत्र, bansal news

Bansal News navratri 2023 Shardiya Navratri 2023 in hindi Navratri 2023 in hindi havan ka tarika havan mantra havan vidhi पूर्ण आहुति मंत्र
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें