Advertisment

Navratri 2023: यहां विराजमान देवी मां दुर्गा की अवतार, 1000 सीढ़ियां चढ़ दर्शन करते हैं भक्त

राजधानी भोपाल से 75 किलोमीटर दूर सीहोर जिले के सलकनपुर गांव में विजासन देवी धाम है। यहां विराजामन देवी मां दुर्गा की अवतार हैं।

author-image
Bansal News
Navratri 2023: यहां विराजमान देवी मां दुर्गा की अवतार, 1000 सीढ़ियां चढ़ दर्शन करते हैं भक्त

Navratri 2023: राजधानी भोपाल से 75 किलोमीटर दूर सीहोर जिले के सलकनपुर गांव में विजासन देवी धाम है। जो विंध्यवासनी बिजासन देवी के नाम से देश भर में प्रसिद्ध है। यहां विराजामन देवी मां दुर्गा की अवतार हैं।

Advertisment

पवित्र सिद्धपीठ सलकनपुर गांव में 800 फुट ऊँची पहाड़ी पर विराजित है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 1000 से अधिक सीढ़ियां चड़नी पड़ती हैं।

आज हम इस लेख में विजासन देवी धाम से जुड़ी मान्‍यताओं और लोगों की आस्था को लेकर चर्चा करेंगे।

बता दें कि नवरात्र शुरू होते ही यहां देश के अलग-अलग हिस्‍से से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं, साथ यहा आप 24 घंटे देवी माता के दर्शन कर  सकते हैं।

Advertisment

मां दुर्गा का अवतार

publive-image

पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां विजयासन देवी दुर्गा मां की ही अवतार हैं, जिससे ने देवताओं के कहने पर रक्तबीज नामक राक्षस का वध कर सृष्टि की रक्षा की थी।

सबकी कुलदेवी है मां विजासन

देश में ऐसे कई परिवार हैं, जिसे अपनी कुलदेवी के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। विजासन देवी मां ऐसे सभी लोगों की कुलदेवी हैं। साथ ही यह विंध्याचल पर्वत है, जिससे इन्‍हें विन्ध्यवासिनी के नाम से भी जाना जाता है।

सूनी गोद भरती हैं मां विन्ध्यवासिनी

मां विन्ध्यवासिनी अपने भक्तों की सभी मनोंकामनाएं पूरी करती हैं, साथ ही जिन भक्‍तों की संतान नहीं होती हैं, मामा देवी उसकी गोद भी भर देती हैं।

Advertisment

मां विन्ध्यवासिनी के प्रति भक्‍तों की श्रद्ध ही इतनी है कि यह किसी शक्तिपीठ से कम नहीं हैं। साथ ही यहां के अधिकतर लोग विजयासन देवी को ही कुलदेवी मानते हैं।

बाघ भी करता है परिक्रमा

publive-image

बता दें कि मां विन्ध्यवासिनी का मंदिर जिस पहाड़ी पर स्थित है वह रातापानी के जंगल से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते यहां बाघ विचरण करते हुए आता है।

लोगों की आस्था है कि मां दुर्गा का यह वाहन माता के दर्शन करने मंदिर के पास आज भी आता है।

Advertisment

साथ ही ऐसा कहा जाता है कि जब यहां मंदिर का निर्माण नहीं हुआ था, तो बाघ इस मंदिर के पास ही एक गुफा में रहता था।

कई साल पुराना है देवी धाम

कहा जाता है यह मंदिर आज से करीब 6,000 साल पुराना है। साथ ही जीर्ण-शीर्ण अवस्‍था में पहुंचने पर इस मंदिर का जीर्णोद्धार कई बार किया गया है।

पहले इस मंदिर की व्‍यवस्‍था भोपाल के नवाब के संरक्षण में की जाती थी, उस समय यहां अखंड धूनी और अखंड ज्योति स्‍थापित कराई गई, जो आज भी प्रज्‍वलित है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

Durga Puja 2023: कोलकाता में राम मंदिर के तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

Vastu Tips: इस तरह जलाएंगे दीपक, तो जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, जान लें दीपक जलाने के नियम

Skin Care Tips: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर में बनाएं घी के इस्तेमाल से फेस पैक, हमेशा लगेगें खिले-खिले

Advertisment

MP Elections 2023: BJP की पांचवी लिस्ट आज आ सकती है, सिंधिया के नाम का हो सकता है ऐलान

Earthquake In Pithoragarh: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1रही भूकंप की तीव्रता

Navratri 2023, Maa Virajaman Devi, Vindhyavasni Bijasan Devi, Maa Vindhyavasni Sehore, Salkanpur Dham, Vindhyavasni Sehore, Navratri 2023 in hindi

Vindhyavasni Sehore Vindhyavasni Bijasan Devi Salkanpur Dham Navratri 2023 in hindi navratri 2023 Maa Virajaman Devi Maa Vindhyavasni Sehore
Advertisment
चैनल से जुड़ें