Advertisment

Navratri 2023: 70 लाख से सजा मां दुर्गा का पंडाल, आयोजकों का दावा-12 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन

राजधानी भोपाल में धूमधाम के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। जगह-जगह मां दुर्गा की झांकियों को सजाया गया है।

author-image
Bansal News
Navratri 2023: 70 लाख से सजा मां दुर्गा का पंडाल, आयोजकों का दावा-12 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन

भोपाल। Navratri 2023: राजधानी भोपाल में धूमधाम के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। साथ ही जगह -जगह मां दुर्गा की झांकियों को सजाया गया है।

Advertisment

आज हम भोपाल में लगाई गई मां दुर्गा की अनोखी झांकी के बारे में रूबरू करा रहे है। जहां प्रत्‍येक साल अलग-अलग थीम पर पंडाल को तैयार किया जाता है।

बता दें कि बिट्टन मार्केट में साल 2006 में मां दुर्गा की स्थापना की गई थी। जिसके बाद से यहां लगातार हर साल भव्‍य झांकी लगाई जा रही है।

पंडाल की थीम

publive-image

इस साल बिट्टन मार्केट में लगे पंडाल को महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित महालक्ष्मी मंदिर का स्वरूप दिया गया है। जिसकी थीम शिव-शक्ति के विवाह पर आधारित है। साथ ही यहां करीब 50 मूर्तियों को विराजमान किया गया है।

Advertisment

पिछले साल की थीम

अगर पिछले साल की बात की जाए तो यहां मां नर्मदा की परिक्रमा पर आधारित थीम पर पंडाल को सजाया गया था। साथ ही इसके लिए नर्मदापुरम से 51 हजार लीटर जल भी लाया गया था।

इन कारीगरों ने सजाया पंडाल

आयोजक समिति के अनुसार इस पंडाल को तैयार करने में लगभग चार माह से अधिक का समय लगा है। जिसे बंगाल से आए कारीगारों ने तैयार किया।

मां दुर्गा के इस पंडाल को तैयार करने में करीब 70 लाख का खर्च आया है। साथ ही इस बार पंडाल की थीम को सराहा गया है।

Advertisment

publive-image

9 दिन में 12 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन

आयोजन समिति का दावा है कि अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु  मां दुर्गा के दर्शन कर चुके है, वहीं नौ दिन में करबी 12 लाख श्रद्धालु के पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 

Chandra Grahan 2023: अश्विनी नक्षत्र में इस राशि पर लगेगा आखिरी चंद्र ग्रहण, सूतक लगने से पहले जरूर कर लें ये उपाय

Almond Oil For Skin Benefits: चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है बादाम का तेल, जानिए कैसे लगाएं

Advertisment

MP Election 2023: बहुजन समाज पार्टी की छठवीं लिस्ट जारी, इन 33 प्रत्याशियों को दिया मौका

Uttar Pradesh News: मजदूर के खाते में आए 221 करोड़ रुपए, इनकम टैक्स का नोटिस देखकर उड़े होश

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, कैसे कर पाएंगे व्रत, जानें विधि

Advertisment

Shardiya Navratri 2023, Bhopal ki anokhi jhan‍ki, Bittan Market Maa Durga ki jhan‍ki, Bhopal Bittan Market, Navratri 2023 in hindi

Navratri 2023 in hindi Bittan Market Maa Durga ki jhan‍ki Bhopal ki anokhi jhan‍ki Bhopal Bittan Market "shardiya navratri 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें