Advertisment

Navratri 2023: इस दिन है महा अष्टमी पूजा,यहां जानें तिथि‍‍ और महत्व

हिंदू धर्म में शारदीय नवरा‍त्रि का विशेष महत्‍व है। इस साल 15 अक्टूबर से शुरू हुई नवरात्रि 23 अक्टूबर को समाप्‍त हो रही हैं।

author-image
Bansal News
Navratri 2023: इस दिन है महा अष्टमी पूजा,यहां जानें तिथि‍‍ और महत्व

Navratri 2023: हिंदू धर्म में शारदीय नवरा‍त्रि का विशेष महत्‍व है। इस साल 15 अक्टूबर से शुरू हुई नवरात्रि 23 अक्टूबर को समाप्‍त हो रही हैं।

Advertisment

नवरा‍त्रि  के आठवें दिन अष्टमी होती है, जिसके महा अष्‍टमी कहा जाता है, जिसका नवरा‍त्रि  में विशेष महत्‍व है। इस दिन भक्त अपना व्रत समाप्‍त करते हैं और कन्या भोज करातें हैं।

आज हम इस लेख में शारदीय नवरा‍त्रि  में की महा अष्टममी  के महत्‍व और शुभ मुहूर्त के बारे में चर्चा करेंगे।

इस दिन है महा अष्‍टमी पूजा

बता दें कि इस साल शारदीय नवरात्रि की महा अष्‍टमी पूजा 22 अक्टूबर को रविवार के दिन रहेगी। इस भक्‍त मां महागौरी की पूजा करते हैं। देवी मां महागौरी का वाहन बैल है, साथ ही त्रिशूल उनका शस्त्र है।

Advertisment

भगवती मां महागौरी की आराधना करने से भक्‍तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सभी परेशानियों का अंत कर जीवन को सुख-समृद्धि से पूर्ण करती हैं।

सुहागन महिलाएं चढ़ाती हैं लाल चुनरी

मान्यता के अनुसार इस दिन भक्‍त निर्जला व्रत रखते हैं, जिससे उनके बच्चों की दीर्घायु मिले। साथ ही सुहागन महिलाएं अपने अचल सुहाग के लिए मां महागौरी को लाल चुनरी चढ़ाती हैं।

इस दिन नारियल खाना है निषेध

मान्‍यता है कि इस दिन नारियल खाना निषेध होता है, इसके खाने से हमारी बुद्धि का नाश होता है। इसके आवला तिल का तेल, लाल रंग का साग और कांसे के पात्र में भोजन भी नहीं करना चाहिए।

Advertisment

बता दें कि मां गौरी को नारियल का भोग लगाया जाता है। इसके अलालवा कई स्थानों पर कद्दू और लौकी को खाना निषेध माना गया है, कहा जाता है कि यह माता को बलि के रूप में चढ़ते हैं।

ऐसे पड़ा गौरी नाम

कहा जाता है कि शिव जी को पति रूप में पाने के लिए देवी जी ने कठोर तपस्या की, जिसके चलते उनका पूरा शरीर काला पड़ गया था।

देवी इस तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ने इन्हें स्वीकार कर लिया और इनके शरीर को गंगा-जल धोया था। जिससे वह विद्युत के समान अत्यंत कांतिमान गौर वर्ण की हो गई और जिससे उनका नाम गौरी पड़ा।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

SL vs AUS: श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने खोला खाता, जानें मैच का पूरा हाल

Rahu Ketu Gochar 2023: ज्योतिष के अनुसार सबसे प्रतिकूल समय है ये गोचर काल, 30 अक्टूबर से डेढ़ साल तक रहना होगा सतर्क

CG Elections 2023: कांग्रेस की 60 सीटों पर दिल्ली में मंथन आज, जल्द जारी होगी सूची

17 October History: आज ही के दिन मदर टेरेसा को मिला था नोबल शांति पुरस्कार, जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

Israel-Hamas War: 18 अक्टूबर को इजराइल की यात्रा करेगें राष्ट्रपति बाइडन, जानें खबर

Navratri 2023, Sharadiya Navratri 2023, Mahashtami Puja 2023, Navratri Mahashtami Puja kab hai, Mahashtami Puja ka mahtv, Navratri ke upay, Sharadiya Navratri Mahashtami 2023

navratri ke upay navratri 2023 Sharadiya Navratri 2023 Mahashtami Puja 2023 Mahashtami Puja ka mahtv Navratri Mahashtami Puja kab hai Sharadiya Navratri Mahashtami 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें