Advertisment

Navratri 2022 Day 5 Rashifal : नवरात्रि के पांचवे दिन इन पर बरसेगी मां स्कंदमाता की कृपा, चेक करें अपनी राशि

Navratri 2022 Day 5 Rashifal : नवरात्रि के पांचवे दिन इन पर बरसेगी मां स्कंदमाता की कृपा, चेक करें अपनी राशि navratri-2022-day-5-rashifal-on-the-fifth-day-of-navratri-the-blessings-of-mother-skandmata-will-be-showered-on-her-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Navratri 2022 Day 5 Rashifal : नवरात्रि के पांचवे दिन इन पर बरसेगी मां स्कंदमाता की कृपा, चेक करें अपनी राशि

नई दिल्ली। नवरात्रि के पावन Navratri 2022 Day 5 Rashifal  दिन चल रहे हैं। गुरूवार को शुक्र navratri 2022 भी अस्त हो गए हैं। ऐसे में कुछ राशियां ऐसी हैं जिनपर मां स्कंद माता Maa Skand Mata की विशेष कृपा बरसने वाली है। चलिए जान लेते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

Advertisment

मेष राशि
आपको अपनी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करते रहे। भाग्य आपका साथ देगा। शत्रुओं से आप को डरने की आवश्यकता नहीं है। शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच चावल का दान दें।

वृष राशि
अपनी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षा में उत्तम अंक प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गुरुवार के दिन मंदिर जाएं,दर्शन करें तथा पूरे सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप जाप करें।

मिथुन राशि
शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी। कचहरी के कार्यों में सतर्क रहें। जनता में सम्मान मिलेगा। माता और पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिश्रम पर आप विश्वास करें। अगर परिश्रम करेंगे तो फल प्राप्त होंगे। भाग्य के सहारे मत बैठे। प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Advertisment

कर्क राशि
अपने प्रयासों से आप इस सप्ताह शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य के भरोसे मत बैठें। अधिकारियों से लड़ने का प्रयास न करें। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। संतान की उन्नति भी हो सकती है। धन आने की उम्मीद है। अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य की कामना के साथ दक्षिण मुखी हनुमान जी का दर्शन करें। साथ ही वहां पर बैठकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि
इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। सुख संबंधी कोई सामग्री इस सप्ताह आप खरीद सकते हैं। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। भाग्य पर बिल्कुल भरोसा न करें। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर उत्तम है। आपको चाहिए कि आप बीमारी इत्यादि से बचने के लिए इस सप्ताह विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि
इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। सुख संबंधी कोई सामग्री खरीद सकते हैं। 26 और 27 सितंबर आपके लिए शुभ दायक हैं। 30 सितंबर या 1 अक्टूबर को आप अपने सुख हेतु कुछ अच्छा कर सकते हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Advertisment

तुला राशि
शत्रु पर विजय का योग है। कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी। नेताओं से सतर्क रहें। सामान्य धन आएगा। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को धन आने का योग है। 28 और 29 सितंबर आपके लिए फलदाई है। 26 और 27 सितंबर को आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव पर तेल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। कोई बड़ा कार्य भी आप संपन्न कर सकते हैं। संतान से आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति हो सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुक्रवार को मंदिर में जाकर किसी योग्य ब्राह्मण को सफेद वस्त्र का दान दें।

धनु राशि
भाग्य आपका साथ देगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने कार्यालय में सफलताएं मिलेंगी। सरकारी कार्यालयों में भी अगर किसी कार्य से आप जाएंगे तो आप सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 सितंबर उत्तम हैं। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आपको कचहरी के कार्य में सफलता मिलने की उम्मीद है। 2 अक्टूबर को आपके सभी कार्य सफल होंगे। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

Advertisment

मकर राशि
मुकदमे बाजी में आप इस सप्ताह पूर्णतया सफल रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। आप कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। धन आ सकता है। 2 अक्टूबर को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का अभिषेक करें।

कुंभ राशि
आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रुओं की संख्या वृद्धि होगी। धन प्राप्त होने में कुछ बाधा आ सकती है। आपका अपने कार्यालय में प्रभाव बढ़ेगा। आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक करें।

मीन राशि
आपका व्यापार उत्तम चलेगा। आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। गलत रास्ते से धन आने-जाने का योग है‌। भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। आप अपने सभी शत्रुओं को समाप्त कर सकेंगे। आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी प्रतिदिन गौमाता को दें।

Dussehra 2022 Fact : दशहरा पर क्यों खाते हैं गिलकी के भजिए, आप भी जान लें दशहरे से जुड़ी 10 बातें

Shukra Asta 2022 : आज अस्त हो जाएंगे शुक्र, चाहते हैं सुखी जीवन, तो 20 नवंबर तक भूलकर भी न करें ये काम

नोट : ये सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

daily horoscope 2022 30 sep Rashifal 2022 aaj ka rashifal 2022 navrati 2022 Navratri 2022 Day 5 Rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें