Advertisment

Navodaya Vidyalaya Admission: कक्षा 6वीं में एडमिशन के लिए बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, अब इस दिन तक भरें फॉर्म

Navodaya Vidyalaya Admission 2025: कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 27 अगस्त, पात्रता, प्रक्रिया और जरूरी जानकारी यहां पढ़ें।

author-image
Shashank Kumar
Navodaya Vidyalaya Admission 2025

Navodaya Vidyalaya Admission 2025

हाइलाइट्स

  • नवोदय कक्षा 6 प्रवेश की अंतिम तिथि अब 27 अगस्त 2025

  • जन्म तिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 वाले विद्यार्थी ही पात्र

  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क, संपर्क नंबर जारी

Advertisment

Navodaya Vidyalaya Admission 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (Jawahar Navodaya Vidyalaya Samiti) ने सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश (Class 6 Admission) के लिए ऑनलाइन पंजीयन (Online Registration) की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 अगस्त 2025 कर दी है। पहले तय तारीख तक आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह राहत की खबर है।

कौन कर सकता है आवेदन?

समिति के अनुसार, केवल वही छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र होंगे, जिनका जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच हुआ है। यानी, इस तिथि सीमा के अंदर जन्म लेने वाले विद्यार्थी ही इस प्रवेश प्रक्रिया (Navodaya Vidyalaya Admission 2025) में शामिल हो सकते हैं।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क (Free Registration) है और उम्मीदवार किसी भी समय अंतिम तारीख से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी या तकनीकी समस्या होने पर मोबाइल नंबर 93405-03117 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisment

जिला पंचायत महासमुंद की बैठक भी तय

इसी के साथ, जिला पंचायत महासमुंद की सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक 21 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजे आयोजित होगी। बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे बैठक में अपने विभाग की अद्यतन जानकारी (Updated Information) के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें:  CM विष्णुदेव साय का पहला विदेश दौरा: 10 दिन जापान और दक्षिण कोरिया में रहेंगे मुख्यमंत्री, निवेशकों से होगी सीधी मुलाकात

महत्‍वपूर्ण बिंदु

  • अंतिम तारीख: 27 अगस्त 2025
  • जन्म तिथि पात्रता: 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016
  • आवेदन शुल्क: निःशुल्क
  • संपर्क नंबर: 93405-03117
Advertisment

ये भी पढ़ें:  CG Kidnapping Case: 7 लाख में बिकने वाला था 9 महीने का मासूम, दुर्ग पुलिस ने पटना से किया बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

नवोदय विद्यालय प्रवेश कक्षा 6 एडमिशन 2025 online registration Navodaya Vidyalaya Last Date Navodaya Vidyalaya Admission 2025 Navodaya Entrance Exam 2025 Navodaya Eligibility JNV Application Form JNV Admission Form Jawahar Navodaya Vidyalaya Registration jawahar navodaya vidyalaya Class 6 Admission
Advertisment
चैनल से जुड़ें