Advertisment

Punjab Politics: पंजाब में बड़े फेरबदल के संकेत, दिल्‍ली में कल राहुल और प्रियंका गांधी से मिलेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

Punjab Politics: पंजाब में बड़े फेरबदल के संकेत, दिल्‍ली में कल राहुल और प्रियंका गांधी से मिलेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, Navjot Singh Sidhu to meet Rahul and Priyanka Gandhi in Delhi tomorrow for Punjab Politics

author-image
Shreya Bhatia
Punjab Politics: पंजाब में बड़े फेरबदल के संकेत, दिल्‍ली में कल राहुल और प्रियंका गांधी से मिलेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

चंडीगढ़, 28 जून (भाषा) कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात करेंगे। सिद्धू के कार्यालय के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पंजाब की कांग्रेस इकाई में जारी घमासान के बीच सिद्धू पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने जा रहे हैं। राहुल गांधी पंजाब के पार्टी नेताओं से राज्य की राजनीतिक स्थिति और 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को मजबूत करने संबंधी आवश्यक कदमों पर उनके विचार जानने के लिए बैठकें कर रहे हैं।

Advertisment

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 25 जून को मंत्रियों ब्रह्म मोहिंद्र, विजय इंदर सिंगला, बलबीर सिंह सिद्धू और राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दुल्लो और विधायक लखवीर सिंह लक्खा के साथ आमने-सामने की बैठक की थी। राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के साथ भी बैठक कर चुके हैं। वर्ष 2019 में कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच तनातनी जारी है। भाषा शफीक दिलीपदिलीप

पंजाब समाचार rahul gandhi Punjab news Punjab congress Navjot Singh Sidhu Navjot Sindh Sidhu Latest Chandigarh News in Hindi Chandigarh News in Hindi Chandigarh Hindi Samachar
Advertisment
चैनल से जुड़ें