Advertisment

Navjot Singh Sidhu: 26 जनवरी को रिहा हो सकते सिद्धू पाजी ! घटाया 34 किलो का वजन

author-image
Bansal News
Navjot Singh Sidhu: 26 जनवरी को रिहा हो सकते सिद्धू पाजी ! घटाया 34 किलो का वजन

पटियाला।Navjot Singh Sidhu इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर रोडरेज मामले में पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी राहत जल्द मिल सकती है जहां पर उनके अच्छे आचरण के चलते 26 जनवरी को रिहा किया जा सकता है।

Advertisment

अच्छे आचरण की लिस्ट में नाम

आपको बताते चलें कि, गणतंत्र दिवस पर अच्छे आचरण वाले कैदियों को रिहा करने के लिए मांगे गए नामों में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि, जेल में किसी भी तरह के जुर्म न शामिल न होने और जेल नियमों का पालन करने वालों को लेकर नामों की लिस्ट मांगी जाती है जिसमें इसकी पुष्टि सेंट्रल जेल पटियाला के सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाणा ने सिद्धू का नाम दिया है।

वजन किया कम

आपको बताते चलें कि , सेंट्रल जेल में बंद नवजोत सिंह नान अल्कोहलिक फैटी लिवर (लिवर पर चर्बी) की बीमारी से पीड़ित हैं। उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा है। इस बीमारी के चलते उन्हें स्पेशल डाइट लेने की सलाह दी गई थी। यह डाइट चार्ट भी अदालत के जरिए जेल प्रबंधकों के पास भेजा गया था। पिछले दिनों ब्लड प्रेशर में बदलाव के चलते वह बेहोश भी हुए थे। वह जेल के अंदर योग व ध्यान भी करते हैं। डाइट लेते हुए करीब 34 किलो वजन कम किया है। जेल अधिकारियों ने कहा कि सिद्धू पहले से काफी फिट हो चुके हैं।

पंजाब की खबरें नवजोत सिंह सिद्धू Sidhu Release date Punjab politics Punjab news hindi news patiala-politics Navjot Sidhu weight loss Navjot Sidhu Republic Day Release Navjot Sidhu Patiala jail
Advertisment
चैनल से जुड़ें