Advertisment

जंगल से 15 दिन में दूसरी खुशखबरी: नौरादेही टाइगर रिजर्व में बाघिन N-112 ने दिया 4 शावकों को जन्म, बाघों की संख्या 23 हुई

Nauradehi Tiger Reserve: नौरादेही टाइगर रिजर्व में बाघिन N-112 ने चार शावकों को जन्म दिया है। 15 दिन में प्रदेश के जंगलों से दूसरी खुशखबरी, वन विभाग की निगरानी तेज।

author-image
BP Shrivastava
Nauradehi Tiger Reserve

हाइलाइट्स

  • नौरादेही टागर रिजर्व में गूंजी किलकारियां
  • बाघिन N-112 ने दिया 4 शावकों को जन्म
  • टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 23 हुई
Advertisment

Nauradehi Tiger Reserve: मध्यप्रदेश के जंगल से 15 दिन में दूसरी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) में बाघिन N-112 ने चार शावकों को जन्म दिया है। शावक जंगल में देखे गए हैं। वे करीब 15 से 20 दिन के हैं। इससे पहले 28 अप्रैल को कूनो नेशनल पार्क में निर्वा चिता ने पांच शावकों के जन्म दिया था।

नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बाघिन N-112 द्वारा चार शावकों के जन्म देने की जानकारी जारी की है। साथ ही बताया कि नए मेहमानों के आने के बाद से उनकी निगरानी बढ़ा दी गई है।

टाइगर रिजर्व बढ़ाई गई सुरक्षा

टाइगर रिजर्व की टीम ने नए शावकों की तस्वीरें ली हैं। सभी शावक बिलकुल स्वस्थ हैं। नौरादेही टाइगर रिजर्व के प्रबंधन के अनुसार, शावकों की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। फिलहाल बाघिन N-112 अपने शावकों के साथ देखी जा रही है। बाघिन N-112 ने दूसरी बार चार शावकों को जन्म दिया है, जिनमें तीन बाघिन और एक बाघ है। प्रबंधन ने बताया कि टाइगर रिजर्व की पहली बाघिन राधा ने 2019 में नौरादेही में पहली बार 3 शावकों को जन्म दिया था, जिनमें दो मादा और एक नर था। बाघिन राधा की बेटी बाघिन N-112 है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: कूनो में गूंजी किलकारियां: चीता निर्वा ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

बाघिन ने दूसरी बार दिया चार शावकों को जन्म

नौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एए अंसारी ने बताया कि हाल ही में गश्ती दल को कुछ शावक दिखाई दिए थे। इसके बाद रेंजर के साथ मिलकर एक सर्च टीम बनाई गई। सर्च टीम ने हाथियों की मदद से जंगल में खोजबीन की। इसी दौरान बाघिन N-112 अपने चार शावकों के साथ नजर आई। सर्च टीम ने बाघिन N-112 और उसके शावकों की तस्वीरें भी ली हैं। ये शावक लगभग 15 से 20 दिन के लग रहे हैं। इससे पहले भी N-112 ने चार शावकों को जन्म दिया था, जो करीब 22 महीने तक उसके साथ रहे।

Bhopal School Bus Accident: 14 जून को पहनना था लाल जोड़ा, बदकिस्मती से डॉ. आयशा को मिला कफन

Advertisment

Bhopal School Bus Accident

Bhopal School Bus Accident: भोपाल बस एक्सीडेंट में जान गंवा चुकी लेडी डॉक्टर आयशा खान की अगले महीने शादी (निकाह) थी, जिसकी पूरी प्लानिंग हो चुकी थी। मां, बेटी आयशा की शादी के कार्ड बांट रही थीं। किसी को नहीं पता था इस तरह मौत आएगी। आयशा भी अन्य लोगों के साथ बाणगंगा चौराहे पर ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रही थीं कि इससे पहले ही पीछे से मौत आ गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Kuno National Park madhya pradesh jungle news Wildlife Conservation Nauradehi Tiger Reserve tigress N-112 tiger news Madhya Pradesh cub birth MP Tiger State
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें