National Weather Update: दक्षिण भारत में यहां होगी बारिश, उत्तरी भारत में कोहरे का प्रकोप, जानें देश के मौसम का हाल

National Weather Update: दक्षिणपूर्व अरब सागर और उससे सटे मालदीव क्षेत्र पर तूफ़ानी हवाएँ देश के कई इलाकों में सर दर्द बनी हुई है।

National Weather Update: दक्षिण भारत में यहां होगी बारिश, उत्तरी भारत में कोहरे का प्रकोप, जानें देश के मौसम का हाल

National Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक़, उत्तर भारत के राज्यों में  09 दिसंबर को जहां में तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. वहीं, आज की तारीख में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घने कोहरे का प्रकोप बढने की आशंका है।

हिमालय में होने वाली बर्फ़बारी के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान मौसम ज्यादातर इलाकों में सर्द रहने की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना है।

साथ ही, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे मालदीव क्षेत्र से आने वाली तूफ़ानी हवाएं देश के कई इलाकों में लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है।

बारिश की चेतावनी

अगले 4-5 दिनों के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

8 से 10 तारीक के दौरान केरल में, तमिलनाडु में 08 और 09 को और लक्षद्वीप में 08 दिसंबर को भारी वर्षा की भी संभावना है।

12 दिसंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

घने कोहरे से बढ़ेगी परेशानी

09 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में, 09 और 10 दिसंबर को बिहार में और 09-11 दिसंबर के दौरान असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है।

इनता रहेगा न्यूनतम तापमान

अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:

MP News: सुखदेव हत्याकांड का MP में विरोध, राजधानी में करणी सेना ने किया चक्काजाम 

New Year Travel Tips: इन 5 जगहों पर New Year सेलिब्रेट करने का अलग है मजा, कम बजट में करें इन्जॉय

NCRB Report: सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना के मामले बिहार में, NCRB की रिपोर्ट में खुलासा

Chattisgarh Neta Pratipaksh: कौन होगा छत्तीसगढ़ में अगला नेता प्रतिपक्ष? लिस्ट में शामिल हैं ये नाम

MP-CG में कौन होगा अगला CM, इस दिन BJP विधायक दल की बैठक में ऐलान?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article