Advertisment

Weather Forecast: राजधानी में गर्मी ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड, सोमवार को बादल छाने से मिल सकती है थोड़ी राहत

Weather Forecast: देश की राजधानी में गर्मी ने पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

author-image
Vishalakshi Panthi
National Weather

Weather Forecast: दिल्ली में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। वीकेंड पर लोगों को ना दिन में राहत मिली, ना रात में चैन। पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है और सुबह-सुबह भी मौसम में ठंडक का नामोनिशान नहीं है। रविवार को रात का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा रहा। ये अप्रैल महीने में बीते छह सालों में सबसे ऊंचा तापमान माना जा रहा है।

Advertisment

दिल्ली में गर्मी ने बनाया नया रिकॉर्ड 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़े बताते हैं कि इससे पहले 25 अप्रैल 2019 को रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक गया था। शनिवार को तो दिल्ली में गर्मी ने नया रिकॉर्ड ही बना दिया, जब दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। ये पिछले तीन साल में अप्रैल महीने का सबसे ज्यादा तापमान रहा। रविवार को हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी पारा 41.3 डिग्री सेल्सियस पर टिक गया, जो औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा है।

Weather Forecast Today: सोमवार को छाए रह सकते हैं बादल 

अब बात करें आज यानी सोमवार की, तो मौसम विभाग का कहना है कि आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन गर्मी से फिलहाल बड़ी राहत नहीं मिलेगी। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

मंगलवार को मौसम बदलेगा मिजाज

हालांकि उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलेगा। 29 अप्रैल को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंधी और बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। अनुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

Advertisment

उत्तर प्रदेश में मौसम ने ली करवट 

वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। रविवार को कई जिलों में आंधी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

राजस्थान में भीषण गर्मी 

मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। जोधपुर संभाग में आज से लू चल सकती है और 28-29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने और रातें गर्म रहने की संभावना है। इसके अलावा, 29-30 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भीषण गर्मी के आसार हैं।

Meen Weekly Horoscope: मीन के लिए लव लाइफ में खुशियां लेकर ये सप्ताह, 1,2,3 मई कैसे बनेंगी लकी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Advertisment

Meen Pisces-Weekly-Horoscope- 28 April -4 May-2025-Meen-Rashi-Saptahik-Rashifal

Meen Weekly Horoscope 28 April-4 May 2025 Meen Rashi Saptahik Rashifal: राशि चक्र की बारहवीं राशि मीन के लिए नया सप्ताह खुशियों की बहार लेकर आएगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह के प्रस्ताव (Merriage Offer) मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

weather update snowfall update snowfall rain alert Delhi Weather Update Delhi Weather Forecast delhi rain delhi mausam news delhi mausam ki khabar delhi mausam ki jankari delhi mausam ka hal delhi ka mausam kaisa rahega
Advertisment
चैनल से जुड़ें