Advertisment

National Voters' Day : निर्वाचन आयोग के योगदान की सराहना करने का अवसर है राष्ट्रीय मतदाता दिवस , प्रधानमंत्री मोदी

National Voters' Day : निर्वाचन आयोग के योगदान की सराहना करने का अवसर है राष्ट्रीय मतदाता दिवस , प्रधानमंत्री मोदी

author-image
Bansal News
National Voters' Day : निर्वाचन आयोग के योगदान की सराहना करने का अवसर है राष्ट्रीय मतदाता दिवस , प्रधानमंत्री मोदी

Image Source Twitter: @narendramodi

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters' Day) सुचारू रूप से चुनावों को आयोजित करके देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने में निर्वाचन आयोग (Election Commission) के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करने का अवसर है।

Advertisment

निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस के मौके पर प्रत्येक साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस निर्वाचन आयोग द्वारा हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने और चुनावों के सुचारू रूप से आयोजन में उल्लेखनीय योगदान की सराहना करने का अवसर है।’’

https://twitter.com/narendramodi/status/1353540373163831296

उन्होंने कहा कि यह खास तौर पर युवाओं में मतदाता पंजीकरण को लेकर जागरुकता फैलाने का भी दिन है।

Advertisment
Prime Minister Narendra Modi PM Modi National Voters' Day Updates National Voters' Day News National Voters' Day 2021 National Voters' Day narendra modi Bansal News Live Tv Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें