Advertisment

National Teacher Award: MP के 2 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, जानें कौन वे टीचर्स

मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों दमोह की शीला पटेल और आगर-मालवा के भेरूलाल ओसारा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को दिल्ली में उन्हें सम्मानित करेंगी।

author-image
Vikram Jain
National Teacher Award: MP के 2 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, जानें कौन वे टीचर्स

हाइलाइट्स

  • मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन।
  • 5 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित।
  • मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं, बताया गर्व की बात।
Advertisment

MP Two Teachers Selected National Teacher Award 2025: हर साल शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ (National Teacher Award) से सम्मानित करती है। इस बार मध्यप्रदेश के दो शिक्षक शीला पटेल (दमोह) और भेरूलाल ओसारा (आगर-मालवा) इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए चुने गए हैं। 5 सितंबर शिक्षक दिवस (Teacher's Day) पर दोनों शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) नई दिल्ली में सम्मानित करेंगी। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने और शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दोनों टीचर्स को शुभकामनाएं दी हैं। यह सम्मान राज्य की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे नवाचारों का प्रतीक है।

मध्यप्रदेश को शिक्षकों को बड़ी उपलब्धि

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा हर साल जाने वाले 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' के लिए इस वर्ष मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों का चयन किया गया है। इस सम्मान के लिए दमोह जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ग्राम देवरान टपरिया की शासकीय प्राथमिक शाला की शिक्षिका शीला पटेल, (Damoh teacher Sheela Patel) और आगर-मालवा जिले के सुसनेर विकासखंड के ग्राम खेरिया स्थित शासकीय ईपीईएस माध्यमिक शाला के शिक्षक भेरूलाल ओसारा (Agar-Malwa teacher Bherulal Osara) चयनित हुए हैं। इन दोनों शिक्षकों को 5 सितंबर, यानी शिक्षक दिवस के अवसर पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

publive-image

publive-image

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों के चयन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा:

Advertisment

“दमोह की शासकीय प्राथमिक शाला, देवरान टपरिया, पथरिया की शिक्षिका शीला पटेल और आगर-मालवा जिले के शासकीय ईपीईएस माध्यमिक शाला, खेरिया (सुसनेर) के शिक्षक भेरूलाल ओसारा को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025’ के लिए चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई। यह प्रदेश की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के सतत प्रयासों का परिणाम है।''

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया और अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

https://twitter.com/drmohanoffice51/status/1959971205496353008

एमपी के शिक्षकों का चयन गर्व का विषय

प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बधाई देते हुए लिखा:

Advertisment

"राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के अंतर्गत मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों का चयन गर्व का विषय है। यह विद्यालयी शिक्षा में किए जा रहे नवाचारों और सतत परिश्रम की स्वीकृति है।"

ये खबर भी पढ़ें...MP Tehsildar Pending Case: 6 हजार पेंडिंग केस निपटाना बड़ी चुनौती, छुट्टी में भी काम कर रहे तहसीलदार, नहीं तो लगेगा फाइन

प्रेरणा बनेंगे ये शिक्षक

प्रदेश के शिक्षा विभाग ने कहा है कि यह सम्मान अन्य शिक्षकों के लिए एक मिसाल है। विभाग ने जिले स्तर पर स्कूलों में नवाचार को बढ़ावा देने, सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने और छात्रों की सीखने की प्रगति पर लगातार नजर रखने की अपील की है। शिक्षा विभाग ने अन्य शिक्षकों को प्रेरणा लेने और नवाचार को अपनाने की अपील की है। साथ ही कहा कि यह उपलब्धि सरकारी स्कूलों में हो रहे सकारात्मक बदलावों का प्रमाण है।

Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Teacher's Day Award Rashtriya Shikshak Puraskar President to Honour Teachers president draupadi murmu National Teacher Award 2025 National Teacher Award MP Teachers Achievements Government School Teacher Award Education Minister Uday Pratap Singh Education Innovation India Damoh teacher Sheela Patel CM Mohan Yadav Best Teachers India 2025 Agar-Malwa teacher Bherulal Osara
Advertisment
चैनल से जुड़ें