Advertisment

National Sports Awards 2024: मनु भाकर और डी गुकेश को खेल रत्न, 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

National Sports Awards 2024: भारत सरकार ने 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा गुरुवार को की। इस वर्ष मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, और प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा।

author-image
Shashank Kumar
National Sports Awards 2024

National Sports Awards 2024: भारत सरकार ने 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा गुरुवार को की। इस वर्ष मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, और प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna 2024) से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisment

इसके अलावा, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है, इनमें 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं। इनके अलावा 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा, इनमें 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं। ये पुरस्कार (National Sports Awards 2024) 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाएंगे। 

खेल रत्न पुरस्कार विजेता (Khel Ratna 2024)

डी गुकेश (शतरंज): 18 वर्षीय डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप 2024 में चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। 

हरमनप्रीत सिंह (हॉकी): पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक और 10 गोल करने वाले हरमनप्रीत तीसरी बार एफआईएच वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी बने। 

Advertisment

प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स): उत्तर प्रदेश के प्रवीण ने हाई जंप-T64 में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। 

मनु भाकर (शूटिंग): पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल और मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया।  

अर्जुन पुरस्कार विजेता (Arjuna Award 2024)

एथलेटिक्स: ज्योति याराजी, अन्नू रानी  

मुक्केबाजी: नीतू, स्वीटी  

शतरंज: वंतिका अग्रवाल  

हॉकी: सलीमा टेटे, अभिषेक, संजय, जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह  

पैरा एथलेटिक्स: प्रीति पाल, सचिन सरजेराव खिलारी, नवदीप सहित कई अन्य  

शूटिंग: स्वप्निल सुरेश कुसाले, सरबजोत सिंह  

अन्य खेल: अभय सिंह (स्क्वैश), साजन प्रकाश (तैराकी), अमन (कुश्ती)  

विशेष पुरस्कार और सम्मान

द्रोणाचार्य पुरस्कार: सुभाष राणा (पैरा-शूटिंग), दीपाली देशपांडे (शूटिंग)  

Advertisment

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया  

मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (विजेता), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (1st रनर-अप), गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (2nd रनर-अप)  

ये भी पढ़ें: Khelo MP Youth Games 2024 Postpone: खेलो एमपी यूथ गेम्स 2024 स्थगित, जानें क्या है वजह

खेलों में क्रिकेट की गैरमौजूदगी

गौर करने वाली बात यह है कि इस वर्ष किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी या कोच को इन पुरस्कारों में शामिल नहीं किया गया।  

Advertisment

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के समर्पण और उपलब्धियों को सम्मानित करने का अवसर है, जो भारतीय खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Khel Ratna Award: हरमनप्रीत को खेल रत्न अवॉर्ड, 30 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, पैरा एथलीट्स भी नवाजे जाएंगे

d gukesh National Sports Awards 2024 khel ratna award 2024 Arjuna Award 2024 Manu Bhakar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें