Advertisment

सीजी में देश-विदेश के कलाकारों का लगेगा जमावाड़ा, 5 लाख रुपए का इनाम मिलेगा

छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द ही देश-विदेश के कलाकारों का जमावड़ा लगने वाला है। यहां राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

author-image
Bansal News
सीजी में देश-विदेश के कलाकारों का लगेगा जमावाड़ा, 5 लाख रुपए का इनाम मिलेगा

रायपुर। CG National Ramayana Festival छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द ही देश-विदेश के कलाकारों का जमावड़ा लगने वाला है। यहां राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जीतने वाले कलाकारों के लिए 5 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। बता दें की सीजी में पहली बार रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और सभी लोगों के लिए आमंत्रण दिया। CG National Ramayana Festival रायगढ़ के रामलीला मैदान में 1 से 3 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजिन किया जाएगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Adipurush New Poster: रिलीज से एक महीने पहले आया रोमांचक पोस्टर, भगवान राम और हनुमान आए साथ नजर

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि-

"|| जय सिया राम ||...... सादर आमंत्रण
छत्तीसगढ़ में पहली बार- ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’

1 जून से 3 जून तक तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन
रायगढ़ के रामलीला मैदान में होने जा रहा है यह भव्य आयोजन
अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों की होगी विशेष प्रस्तुति
केलो आरती और सामूहिक हनुमान चालीसा का होगा पाठ
हजारों की संख्या में किया जाएगा दीपदान
देश के विभिन्न राज्यों और विदेशी कलाकार भी होंगे शामिल

Advertisment

महोत्सव में शामिल होने वाली मानस मंडलियों को किया जाएगा पुरस्कृत- प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपए।"

यह भी पढ़ें- सीजी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ क्यों हुई बैठक, टीएस सिंहदेव ने बताया

Advertisment

रामायण और भगवान राम से गहरा नाता

यहां बता दें कि सीजी में होने वाले इस आयोजन में अरण्यकांड पर देश के विभिन्न राज्यों और विदेशी कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। दरअसल, छत्तीसगढ़ प्रदेश का रामायण और भगवान राम से गहरा नाता है। CG National Ramayana Festival  ऐसा माना जाता है कि वनवास के दौरान भगवान राम छत्तीसगढ़ के जंगलों में भी पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- छग कांग्रेस में अचानक क्यों मच गई हलचल, सीएम हाउस पहुंचे बड़े नेता

Will be the first time National Ramayana Festival From June 1 to 3 Chhattisgarh Aranya Kand
Advertisment
चैनल से जुड़ें