Advertisment

National Lata Mangeshkar Award: उत्तम सिंह, KS चित्रा को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, जानें कितनी है प्राइस मनी

National Lata Mangeshkar Award: उत्तम सिंह, KS चित्रा को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, जानें कितनी है प्राइस मनी

author-image
Preetam Manjhi
National-Lata-Mangeshkar-Award

National Lata Mangeshkar Award: फेमम म्यूजिक कंपोजर उत्तम सिंह और प्लेबैक सिंगर केएस चित्रा को आज यानी 28 सितंबर को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार (National Lata Mangeshkar Award) से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह इंदौर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कलाकार को 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। आपको बता दें कि महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर संस्कृति विभाग (Culture Department) हर साल इस पुरस्कार से सम्मानित करता है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1839924000094597163

इतनी मिलेगी प्राइस मनी

बता दें कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का जन्म 28 सितंबर 1929 में इंदौर में हुआ था। 92 साल की आयु में उनका निधन 6 फरवरी 2022 में हुआ। लता मंगेशकर ने भारतीय संगीत (Indian Music) पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

साल 1984 में स्थापित इस पुरस्कार (National Lata Mangeshkar Award) का उद्देश्य सुगम संगीत में कलात्मक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है।

इसमें 2 लाख रुपए (2 Lakh Rupees) नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र सम्मान के साथ भेंट किया जाता है। इससे पहले किशोर कुमार (Kishore Kumar), नौशाद (Naushad) और आशा भोसले (Asha Bhosle) जैसे दिग्गज कलाकारों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार (National Lata Mangeshkar Award) से सम्मानित किया जा चुका है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आज से भोपाल-सिंगरौली सहित ये 6 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेने

उत्तम सिंह और केएस चित्रा का करियर

National-Lata-Mangeshkar-Award

केएस चित्रा (KS Chitra) भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोकप्रिय और भक्ति संगीत गाती हैं। चित्रा ने मलयालम, तमिल, उड़िया, कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, बंगाली, पंजाबी और असमिया गीतों को अपनी आवाज दी है।

उत्तम सिंह (Uttam Singh) एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक हैं, जिन्होंने दिल तो पागल है, गदर एक प्रेम कथा, हम दिल दे चुके सनम और परदेस जैसी फिल्मों के लिए संगीत निर्देशन (Music Direction) किया है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे को नहीं मिली जमानत: HC ने खारिज की याचिका, गिरफ्तारी पर हुई थी प्रदेशभर में हड़ताल

सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मानित

इंदौर के लता मंगेशकर सभागृह में समारोह 27 सितंबर (शुक्रवार) को शुरू हुआ। 28 सितंबर (शनिवार) को मुख्य आयोजन शाम को होगा। समारोह में सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) गीत-संगीत क्षेत्र में उत्तम सिंह और केएस चित्रा को सम्मानित करेंगे। अलंकरण के बाद केएस चित्रा अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी।

हिंदी खबर राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार मध्य प्रदेश खबर भोपाल खबर नेशनल लता मंगेशकर अवॉर्ड उत्तम सिंह और केएस चित्रा इंदौर लता मंगेशकर अवॉर्ड इंदौर खबर uttam singh and ks chitra national lata mangeshkar award madhya pradesh news Indore News indore lata mangeshkar award hindi news bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें