Advertisment

पुरी में शुरू हुई जगन्नाथ रथ यात्रा: भक्तों ने खींचा भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ, शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Jagannath Rath Yatra 2024: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का उत्सव शुरू हो चुका है। 53 साल बाद यह यात्रा दो दिनों की हो रही है।

author-image
Kalpana Madhu
पुरी में शुरू हुई जगन्नाथ रथ यात्रा: भक्तों ने खींचा भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ, शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Jagannath Rath Yatra 2024: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का उत्सव शुरू हो चुका है। 53 साल बाद यह यात्रा दो दिनों की हो रही है। वहीं मान्यता के अनुसार स्नान पूर्णिमा पर स्नान के बाद भगवान बीमार हो जाते हैं।

Advertisment

इस साल भी स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान ठीक हो चुके हैं। रथयात्रा शुरू होने से पहले होने वाली रस्में रविवार को ही हो रही हैं। जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा दोपहर 2.30 बजे अपने-अपने रथ में विराजमान हुए

कल सुबह फिर शुरू होगी यात्रा 

सबसे पहले बलभद्र का रथ खींचा गया है। इसके बाद सुभद्रा और जगन्नाथ जी का रथ खींचा गया। सूर्यास्त हो चुका है, इस वजह से यात्रा को विराम दिया गया है। अब कल सुबह नियमित पूजा-पाठ के बाद करीब 9 बजे से रथयात्रा फिर शुरू होगी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भक्तों के साथ खींचा सुभद्रा का रथ

बलभद्र के बाद देवी सुभद्रा का रथ आगे बढ़ने लगा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भक्तों के साथ देवी का रथ खींचा। इसके बाद वे यहां से लौट गई हैं और कल सुबह फिर रथयात्रा में शामिल होंगी।

ये खबर अपडेट की जा रही है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें