Advertisment

National Handloom Day 2023: आज है राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, जानिए इतिहास, महत्व और बहुत कुछ

National Handloom Day 2023: आज 07 अगस्त 2023 को देशभर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाएगा। इस दिन देश की विरासत और सामाजिक-आर्थिक...

author-image
Bansal News
National Handloom Day 2023: आज है राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, जानिए इतिहास, महत्व और बहुत कुछ

National Handloom Day 2023: आज 07 अगस्त 2023 को देशभर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाएगा। इस दिन देश की विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति में हथकरघा बुनकरों के योगदान का जश्न मनाया जाता है। भारत में हथकरघा बुनकरों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शिल्प कौशल को जानने का मौका बच्चों और देशवासियों के लिए मिलेगा। इस लेख में जानिए राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के इतिहास, महत्व के साथ ही और बहुत कुछ बातें...

Advertisment

जागरुक किया जाता है

दरअसल, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के दिन भारत की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में हथकरघा क्षेत्र के योगदान के बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है। हर साल 7 अगस्त के दिन राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। हमारे देश के इतिहास में हथकरघा उद्योग का बड़ा महत्व है।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का महत्व

बता दें कि हथकरघा बुनकरों और इससे जुड़े कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह उद्योग आवश्यक है। इसीलिए राष्ट्र की सामाजिक आर्थिक उन्नति में इस क्षेत्र के योगदान पर जोर दिया जाता है। यह संदेश दिया जाता है कि हम अपनी हथकरघा विरासत की रक्षा करने और हथकरघा बुनकरों को अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का इतिहास

जानकारी के मुताबिक 7 अगस्त 1905 को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के तहत हथकरघा उद्योग को आंदोलन के रूप में शुरू किया गया था। इस आंदोलन का लक्ष्य आयात पर निर्भरता कम करने के साथ ही घरेलू उत्पादन को बढ़ाना था। इस आंदोलन के तहत लगभग हर घर में खादी बनाना शुरू कर दिया गया था।

Advertisment

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के जुड़ी बात

हथकरघा उद्योग को गौरवान्वित करने वाली एक बात यह भी है कि इंडिया गेट के पास प्रिंसेस पार्क में आजादी की याद में खादी से बना भारतीय झंडा फहराया गया था। दरअसल, स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत 7 अगस्त के दिन की गई थी। इसीलिए इस दिन को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त 2015 को भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें- 

युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, वनडे मैचों में नहीं खिलाने पर दिया बड़ा बयान

Friendship Day: जोमैटो के CEO बने डिलीवरी बॉय, कुछ इस अंदाज में मनाया फ्रेडशिप डे

Advertisment

BSNL Recharge Plan: BSNL के इस धांसू प्लान से मिलेगा, हर महीने रिचार्ज की झंझट से छुटकारा

CG News: यहां पढ़िए छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें- रायपुर स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पखांजूर में धरना खत्म

Sahara Refund Portal: सहारा न‍िवेशकों को 10 हजार रुपये से ज्‍यादा पैसा कब मिलेगा? गृह मंत्री ने दी अहम जानकारी

Advertisment

National Handloom Day 2023, History, Significance, Activities, national handloom day,national handloom day 2023,national handloom day history,national handloom day upsc,national handloom day poster,national handloom day drawing,national handloom,handloom day,national handloom day theme 2023,national handloom day drishti ias,national handloom day celebrations,national handloom day latest update,national handloom week 2023 jaipur,national handloom day 2022,national handloom day 2021,handloom day 2023

significance History National Handloom Day activities National Handloom Day 2023 national handloom day drawing national handloom day history national handloom day poster national handloom day upsc
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें