Advertisment

National Film Awards: कटहल बेस्ट हिंदी फिल्म, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी बेस्ट एक्ट्रेस

National Film Awards: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड कटहल को मिला। शाहरुख खान और विक्रांत मेसी को बेस्ट एक्टर चुना गया है। रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

author-image
Rahul Garhwal
National Film Awards Best Film Kathal Best Actor Shah Rukh Khan Vikrant Massey Actress Rani Mukerji hindi news

हाइलाइट्स

  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान
  • बेस्ट हिंदी फिल्म कटहल
  • शाहरुख खान और विक्रांत मेसी बेस्ट एक्टर
Advertisment

National Film Awards: दिल्ली में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। केंद्रीय इन्फॉर्मेशन और ब्राडकास्टिंग मिनिस्टर अश्विन वैष्णव ने शाम 6 बजे साल 2023 के पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान किया। ज्यूरी ने नेशनल अवॉर्ड्स देने के लिए 22 भाषाओं की 115 से ज्यादा फिल्में देखीं।

National Film Awards

बेस्ट हिंदी फिल्म 'कटहल'

बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड कटहल को मिला। शाहरुख खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। विक्रांत मेसी को 12th फेल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 - विजेताओं की सूची

कैटेगरीविजेता / फिल्म
बेस्ट फीचर फिल्म12th Fail
बेस्ट पॉपुलर फिल्मरॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट फिल्म (सोशल/नेशनल वैल्यू)सैम बहादुर
बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्मनाल 2
बेस्ट एनिमेशन फिल्महनु‑मैन
Advertisment

एक्टिंग कैटेगरी

कैटेगरीविजेता
बेस्ट एक्टरशाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12th Fail)
बेस्ट एक्ट्रेसरानी मुखर्जी (मिसेज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेसउर्वशी (उल्लोजुकु - मलयालम), जानकी बोडिवाला (वश - गुजराती)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टरविजयराघवन (पोक्कोलम - मलयालम), बमथुपेत्ताई सोम
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्टसुक्रित वेनी (गांधी और चेतु - तेलुगू), कबीर कंधारे (जिप्सी - मराठी), त्रिशा, श्रीनिवास, भार्गव (नाल)

अलग-अलग भाषाओं की बेस्ट फिल्में

कैटेगरीफिल्म का नाम
हिंदीकटहल – द जैकफ्रूट मिस्ट्री
तेलुगूभगवानंथ केसरी
तमिलपार्किंग
मराठीश्यामची आई
पंजाबीगोड्डे गोड्डे चा
उड़ियापुष्करा
मलयालमउल्लोजुकु
कन्नड़ाकंडीलू – द रे ऑफ होप
गुजरातीवश
बंगालीडीप फ्रिज
असमीरोगांटापु 1982

टेक्निकल और क्रिएटिव कैटेगरी

कैटेगरीविजेता / फिल्म
बेस्ट डायरेक्टरसुदीप्तो सेन – द केरला स्टोरी
बेस्ट स्क्रीनप्लेसाईं राजेश निलम (बेबी – तेलुगू), रामकुमार बालाकृष्णन (पार्किंग – तमिल)
बेस्ट डायलॉगदीपक किंगरानी – सिर्फ एक बंदा काफी है (हिंदी)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफीप्रशान्तनु मोहपात्रा – द केरला स्टोरी (हिंदी)
बेस्ट एडिटिंगमिधुन मुरली – पोक्कोलम (मलयालम)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनमोहनदास – 2018: एवरीवन इज हीरो
बेस्ट कोरियोग्राफीवैभवी मर्चेंट – ढिंढोरा बाजे रे (रॉकी और रानी...)
बेस्ट एक्शन डायरेक्शननंदू और प्रुध्वी – हनु-मैन
बेस्ट लिरिक्सकासरला श्याम – बलगम (तेलुगू)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शनजी वी प्रकाश (वाथी – तमिल), हर्षवर्धन रामेश्वर (एनिमल – हिंदी)
बेस्ट साउंड डिजाइनसचिन सुधाकरन, हरिहरन मुरलीधरन – एनिमल (हिंदी)
बेस्ट मेकअपश्रीकांत देसाई – सैम बहादुर
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनसचिन लावेलकर, दिव्या गंभीर, निधी गंभीर – सैम बहादुर
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगरपी.वी.एन.एस रोहित – बेबी (तेलुगू)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगरशिल्पा राव – छलिया (जवान – हिंदी)
Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
National Film Awards National Film Awards Announcement National Film Awards Hindi News National Film Awards Announcement Hindi News National Film Awards Best Film Kathal National Film Awards Best Actor Shah Rukh Khan National Film Awards Best Actor Vikrant Massey National Film Awards Best Actress Rani Mukerji
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें