Advertisment

National Doctor's Day: 1 जुलाई को मनाया जाएगा नेशनल डॉक्टर्स डे, पीएम मोदी करेंगे सभी डॉक्टरों को संबोधित

National Doctor's Day: 1 जुलाई को मनाया जाएगा नेशनल डॉक्टर्स डे, पीएम मोदी करेंगे सारे डॉक्टरों को संबोधित, National Doctors Day will be celebrated on July 1 PM Modi will address all the doctors

author-image
Shreya Bhatia
PM Modi: पीएम ने वाराणसी में बाढ़ से पैदा हुई स्थिति का लिया जायजा, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

नई दिल्ली।  नेशनल डॉक्टर्स डे यानी एक जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में डॉक्टरों को संबोधित करेंगे। इस संबंध में पीएम मोदी ने आज बुधवार को ट्वीट कर खुद जानकारी दी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "भारत को कोविड-19 से लड़ने में सभी डॉक्टरों के प्रयासों पर गर्व है। 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है। कल दोपहर 3 बजे, @IMAIndiaOrg द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में डॉक्टर समुदाय को संबोधित करूंगा।

Advertisment

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
एक अन्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'डिजिटल इंडिया' की शुरुआत के छह साल पूरे होने के अवसर पर बृहस्पतिवार को इसके लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि 'डिजिटल इंडिया' नए भारत की सफलताओं की कहानियों में से एक है, जिसने सेवाओं को सक्षम बनाने, सरकार को नागरिकों के करीब लाने, जन भागीदारी को बढ़ावा देने और लोगों को सशक्त बनाने में भूमिका अदा की है।

राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पीएम मोदी नरेंद्र मोदी कोविड 19 WEST BENGAL vidhan chandra roy PM Narendra modi address to nation PM Narendra Modi Address to Medical Community pm narendra modi PM Narendra Mod PM Modi news in hindi National Medical Day National Doctors Day in India National Doctors Day National Doctor Day narendra modi Kovid 19 IMA hindi news happy doctors day 2021
Advertisment
चैनल से जुड़ें