Advertisment

Nashik factory fire : इलेक्ट्रिक कैपेसिटर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री जलकर खाक

Nashik factory fire : इलेक्ट्रिक कैपेसिटर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री जलकर खाक Nashik factory fire: Fierce fire in electric capacitor factory, factory burnt down

author-image
Bansal News
Nashik factory fire : इलेक्ट्रिक कैपेसिटर फैक्ट्री में लगी भीषण आग,  फैक्ट्री जलकर खाक

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में बुधवार को इलेक्ट्रिक कैपेसिटर बनाने वाली एक फैक्ट्री में बुधवार को भयंकर आग लग गयी। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल को सतपुर औद्योगिक इलाके में स्थित फैक्ट्री में आग लगने के बारे में तड़के पांच बजकर 18 मिनट पर सूचना मिली। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के सामान और पैकेजिंग में इस्तेमाल हार्ड बोर्ड जैसे कच्चे सामान के कारण आग तेजी से परिसर में फैल गयी।

Advertisment

कूलिंग अभियान अब भी चल रहा है

फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में कच्चे माल का भंडार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री की पहली मंजिल आग में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन फैक्ट्री में रखा माल जलकर खाक हो गया है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन की छह गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया और सुबह करीब आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। कूलिंग अभियान अब भी चल रहा है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

शैतानपुर महाराष्ट्र फैक्ट्री में आग नासिक आग state shaitanpur News nasik nashik fire nashik factory fire Nashik mumbai-common-man-issues massive fire at nashik factory Maharashtra Hindi News Maharashtra garena free fire free fire new event free fire factory fight tricks free fire factory fight free fire factory f free fire fire in shalimar paint factory fire in nashik factory Fire In Nashik Fire In Maharashtra Fire in factory fire at nashik factory Fire factory king in ff factory king factory in Satanpur factory fist fight king factory fist fight free fire tips factory fist fight free fire factory
Advertisment
चैनल से जुड़ें