Advertisment

Nasa Video: 30 साल में कैसे बदला गया समुद्र का स्‍तर, Nasa ने जारी किया वीडियो

Nasa Video: बीते कुछ सालों से तेजी से गर्म होते जा रही धरती और ग्लोबल वार्मिंग ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, सरकारों.............

author-image
Bansal news
Nasa Video: 30 साल में कैसे बदला गया समुद्र का स्‍तर, Nasa ने जारी किया वीडियो

 Nasa Video: बीते कुछ सालों से तेजी से गर्म होते जा रही धरती और ग्लोबल वार्मिंग ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, सरकारों को चिंता में डाला हुआ है।

Advertisment

लगातार धरती के बढ़ते तापमान की वजह से बर्फ के पहाड़( glaciers) तेजी से पिघल रहें हैं। जिससे समुन्द्र का जल स्तर बहुत तेजी से बढ़ते जा रहा है जो पूरी दुनिया के लिए गंभीर विषय बन गया है।

ऐसे ही चलता रहा तो समुन्द्र के किनारे बसे शहर डूब सकते हैं और एक बड़ी आबादी को पलायन करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े : JioPhone 5G:भारत में जल्द ही लॉन्च होगा जिओ का यह नया मॉडल, डेट लीक

Advertisment

नासा ने जारी किया विडिओ एनीमेशन

हाल ही में नासा के साइंटिफिक विजुअलाइजेशन स्टूडियो ने एक वीडियो जारी किया है। इस विडिओ में  पिछले 30 सालों में समुद्र का स्तर कैसे बढ़ा है,उसको दर्शाया गया है।

विडिओ में साल 1993 से लेकर 2022 के बीच हमारे महासागरों में पानी का स्तर कितना बढ़ गया उसे बहुत ही डिटेल में बताया गया है।

40 सेकंड का यह वीडियो दर्शाता है कि साल दर साल पानी का स्‍तर बढ़ रहा है।

Advertisment

publive-image

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जताई थी चिंता

इस साल की शुरवात में ही संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुन्द्र के जल स्तर में बढ़ोतरी पर चिंता जाहिर की थी।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार पिछले 3,000 साल से 100 साल पहले तक समुन्द्र के जल स्तर में सामान्य बढ़ोतरी होती रहती थी लेकिन पिछले 100 सालों में ग्लोबल टेंपरेचर में 1 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।

जिसके वजह से अर्टिक और अन्टार्टिक पोल पर बर्फ के पहाड़( glaciers) तेजी से पिघल रहे हैं। जिससे समुन्द्र के स्‍तर में हुए बदलाव को देखा जा सकता है।

Advertisment

बढ़ते जल स्तर के साथ भीषण गर्मी भी चिंता का विषय

ग्लोबल वार्मिंग के चलते न सिर्फ जल स्तर बढ़ रहा है, बल्कि इसके साथ धरती पर भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ा रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2100 तक दुनिया की बड़ी आबादी को जानलेवा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

अफ्रीका और एशियाई देशों को इस बढ़ते हुए इस गर्मी से सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है।

इस देश को शिफ्ट करनी पड़ी अपनी राजधानी

जी हाँ, समुन्द्र के बढ़ते जल स्तर के वजह से इंडोनेशिया को अपनी राजधानी को जकार्ता से हटाकर बोर्नियो शिफ्ट करना पड़ रहा है। बता दें, इंडोनेशिया बढ़ते जल स्तर से प्रभावित देशों में से एक है।

ये भी पढ़ें : ChatGPT: एक लाख से भी ज्यादा ChatGPT एकाउंट्स हैक, लिस्ट में सबसे उपर भारत-पाकिस्तान के युजेर्स

MP SHAJAPUR NEWS: विधानसभा चुनाव की तैयारी,जिला प्रशासन ने एफएलसी व मॉकपोल की प्रक्रिया पूर्ण की

JioPhone 5G:भारत में जल्द ही लॉन्च होगा जिओ का यह नया मॉडल, डेट लीक

weather economy NASA earth condition glaciers increase in earth temperature"/>
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें