Advertisment

NDA सरकार का शपथ ग्रहण, सोमवार को शाम 5 बजे मोदी कैबिनेट की पहली बैठक

Narendra Modi Oath Ceremony Live Update: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई बड़े नेता कैबिनेट में जगह लेंगे।

author-image
aman sharma
NDA सरकार का शपथ ग्रहण, सोमवार को शाम 5 बजे मोदी कैबिनेट की पहली बैठक

Narendra Modi Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली। सोमवार को मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होगी। ये बैठक शाम 5 बजे होगी।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1799868155231412586

सोमवार शाम 5 बजे मोदी कैबिनेट की पहली बैठक

मोदी सरकार का शपथ ग्रहण रविवार को हो गया। अब सोमवार को नई-नवेली मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होगी। शाम 5 बजे पीएम मोदी कैबिनेट की मीटिंग लेंगे।

पबित्रा मार्गेरिटा ने ली शपथ

पबित्रा मार्गेरिटा ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ ली। असम में बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता हैं। पवित्र असम से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य हैं।

जॉर्ज कुरियन ने ली शपथ

जॉर्ज कुरियन ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे केरल बीजेपी के महासचिव हैं। कुरियन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष रहे हैं। जॉर्ज कुरियन चार दशक से केरल में बीजेपी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कुरियन भारतीय जनता युवा मोर्चा से चुनावी राजनीति में आए हैं।

Advertisment

मुरलीधर मोहोल ने ली शपथ

पुणे के मुरलीधर मोहोल ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे महाराष्ट्र में पुणे लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद चुने गए हैं। वे पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं। मुरलीधर पुणे नगर निगम में पार्षद और महापौर भी रहे हैं।

नीमूबेन बम्हनिया ने ली शपथ

नीमूबेन बम्हनिया ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे गुजरात की भावनगर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद चुनी गई हैं। नीमूबेन पहली बार संसद भवन पहुंची हैं। वे भावनगर नगर निगम की महापौर भी रह चुकी हैं।

हर्ष मल्होत्रा ने ली शपथ

दिल्ली के हर्ष मल्होत्रा ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद चुने गए हैं। मल्होत्रा पूर्वी एमसीडी के मेयर भी रह चुके हैं। हर्ष मल्होत्रा 2012 में पहली बार पूर्वी दिल्ली से पार्षद बने थे।

Advertisment

श्रीनिवास वर्मा ने ली शपथ

आंध्र प्रदेश की नरसापुरम लोकसभा सीट से जीते बीजेपी सांसद श्रीनिवास वर्मा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

दुर्गादास उइके ने ली शपथ

मध्यप्रदेश के दुर्गादास उइके ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे बैतूल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।

सावित्री ठाकुर ने ली शपथ

मध्यप्रदेश की सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे धार लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद चुनी गई हैं। सावित्री धार लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार लोकसभा सदस्य चुनी गई हैं। सावित्री 2014 में पहली बार सांसद बनी थीं। केंद्र सरकार में पहली बार राज्य मंत्री बनी हैं।

Advertisment

तोखन साहू ने ली शपथ

छत्तीसगढ़ के तोखन साहू ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। तोखन साहू ने पंच से लेकर लोकसभा सांसद तक का सफर पूरा किया।  वे लोरमी विधानसभा सीट से विधानसभा सदस्य भी रह चुके हैं।

राज भूषण चौधरी ने ली शपथ

बिहार के राज भूषण चौधरी ने राज्य मंत्री पद की शपथ थी। वे मुजफ्फरपुर से बीजेपी सांसद चुने गए हैं। राजभूषण चौधरी पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे हैं।

सुकांता मजूमदार ने ली शपथ

सुकांता मजूमदार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे पश्चिम बंगाल के बालूरघाट लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद चुने गए हैं। मजूमदार पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं। मजूमदार लगातार दूसरी बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं।

रक्षा खडसे ने ली शपथ

महाराष्ट्र से रक्षा खडसे ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र में रावेर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की सांसद चुनी गई हैं। रक्षा बीजेपी के दिग्गज नेता रहे एकनाथ खडसे की बहू हैं।

श्रीपद नायक ने ली शपथ

श्रीपद नायक ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे नॉर्थ गोवा सीट से लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। नायक सांसद बनने से पहले विधायक रहे हैं। नायक नॉर्थ गोवा से 6 बार बीजेपी सांसद चुने गए हैं।

जितिन प्रसाद ने ली शपथ

जितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे पीलीभीत सीट से सांसद चुने गए हैं। जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं। प्रसाद तीन बार के लोकसभा सांसद हैं। वे मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्र में मंत्री रह चुके हैं।

जयंत चौधरी बनेराज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली। वे मार्च 2024 में एनडीए में शामिल हुए हैं। चौधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत चौधरी के बेटे हैं। जयंत राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष हैं। जयंत चौधरी जुलाई 2022 से राज्यसभा सदस्य हैं। जयंत ने अंग्रेजी में शपथ ली।

प्रताप जाधव बने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

महाराष्ट्र के प्रताप राव जाधव ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली। महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना शिंदे गुट के सांसद हैं। यादव लगातार चौथी बार सांसद चुने गए हैं। यादव शिवसेना में टूट के बाद एकनाथ शिंदे गुट के सदस्य हैं। प्रताप राव जाधव केंद्र में पहली बार मंत्री बने हैं।

अर्जुन राम मेघवाल बने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

अर्जुन राम मेघवाल ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली। वे राजस्थान के बीकानेर से लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। मेघवाल 2009 से लगातार सांसद हैं। मेघवाल मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और लोकसभा में बीजेपी के चीफ व्हिप रह चुके हैं। मेघवाल नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह नेगी बने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

डॉ. जितेंद्र सिंह नेगी ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली। वे जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। जितेंद्र सिंह 2014 से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। जितेंद्र सिंह मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में भी प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री रहे हैं। अब उन्हें तीसरी बार मौका दिया गया है।

राव इंद्रजीत सिंह बने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

राव इंद्रजीत सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली। वे हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद चुने गए हैं। इंद्रजीत सिंह ने छठवीं बार लोकसभा चुनाव जीता है। वे पहले भी केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे फरवरी 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे। राव इंद्रजीत सिंह गुड़गांव से 6 बार के सांसद हैं। इंद्रजीत सिंह राव वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं।

CR पाटिल ने ली मंत्री पद की शपथ

सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वे गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। पाटिल गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पाटिल चौथी बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं। वे केंद्र सरकार में पहली बार मंत्री बने है।

चिराग पासवान बने केंद्रीय मंत्री

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान से चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वे बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। चिराग पासवान पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे हैं। वे 41 साल की उम्र में केंद्रीय मंत्री बने हैं। इससे पहले वे जमुई लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं।

जी किशन रेड्डी ने ली शपथ

जी किशन रेड्डी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वे तेलंगाना के सिकंदराबाद सीट से लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। उन्होंने दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता है। मोदी की दूसरी सरकार में वे मंत्री रह चुके हैं।

मनसुख मांडविया ने ली शपथ

गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए मनसुख मांडविया ने मंत्री पद की शपथ ली। मांडविया 2012 से लगातार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। वे पीएम मोदी की दूसरी सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

हरदीप सिंह पुरी ने ली शपथ

हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वे उत्तर प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य हैं। हरदीप सिंह दो बार से राज्यसभा पहुंच चुके हैं। हरदीप सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली और दूसरी सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे हैं। उन्होंने इंग्लिश में मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे मोदी कैबिनेट में सिख समाज का चेहरा हैं।

किरण रिजिजू ने ली शपथ

किरण रिजिजू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। रिजिजू ने अरुणाचल वेस्ट से लोकसभा चुनाव जीता है। वे चौथी बार संसद पहुंचे हैं। रिजिजू मोदी सरकार में कानून मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वे मोदी की पहली कैबिनेट में भी मंत्री रहे थे।

अन्नपूर्णा देवी बनीं कैबिनेट मंत्री

अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड की कोडरमा लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई हैं। अन्नपूर्णा देवी पीएम मोदी की दूसरी सरकार में भी मंत्री रही हैं। वे झारखंड में अन्य पिछड़ा वर्ग का बड़ा चेहरा हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली मंत्री पद की शपथ

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वे राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। शेखावत पीएम मोदी की दूसरी सरकार में जल शक्ति मंत्री रहे थे। शेखावत जोधपुर से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।

भूपेंद्र सिंह बने कैबिनेट मंत्री

बीजेपी के भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वे राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। यादव पीएम मोदी की दूसरी सरकार में भी केंद्रीय मंत्री रहे हैं। यादव 2012 से लगातार दो बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। भूपेंद्र यादव पेशे से वकील हैं और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

अश्विनी वैष्णव ने ली मंत्री पद की शपथ

पिछली सरकार में रेल मंत्री रहे अश्विनी वैष्णव ने मंत्री पद की शपथ ली। वे ओडिशा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं। वे दूसरी बार केंद्र में मंत्री बने हैं। वैष्णव ओडिशा कैडर के 1994 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। गिरिराज सिंह तीसरी बार संसद पहुंचे हैं। वे पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। वे भूमिहार जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया बने केंद्रीय मंत्री

मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। सिंधिया पिछली केंद्र सरकार में सिविल एविएशन मिनिस्टर रहे थे। सिंधिया परिवार से ज्योतिरादित्य तीसरी पीढ़ी के नेता हैं।

जुएल ओरांव ने ली मंत्री पद की शपथ

जुएल ओरांव ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। वे उड़ीसा के सुंदरगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए हैं। वे 6 बार लोकसभा सांसद रहे हैं।

प्रहलाद जोशी ने ली कैबिनेट के मंत्री की शपथ

कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद चुने गए हैं प्रहलाद जोशी पीएम मोदी की दूसरी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री रहे हैं जोशी पहले सरकार में भी केंद्रीय मंत्री रहे हैं प्रहलाद जोशी 2004 से लगातार सांसद चुने जा रहे हैं जोशी

टीडीपी राम मोहन नायडू दिल्ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से चुने गए हैं सांसद । 36 साल की उम्र में बने केंद्रीय मंत्री।  तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं राम मोहन नायडू । TDP के वरिष्ठ नेता के येरन नायडू के बेटे हैं राम मोहन नायडू.

डॉ वीरेंद्र कुमार ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से बीजेपी सांसद चुने गए हैं वीरेंद्र कुमार पीएम मोदी की पहली और दूसरी सरकार में रहे हैं केंद्रीय मंत्री 2019 में चुने गए थे प्रोटेम स्पीकर 1996 से लगातार सांसद चुने जा रहे हैं वीरेंद्र कुमार

सर्वानंद सोनोवाल नीली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

असम की डिब्रूगढ़ सीट से चुने गए हैं सांसद असम के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं सोनोवाल। पहले मोदी सरकार में रह चुके हैं केंद्रीय मंत्री।

जेडीयू राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

बिहार की मुंगेर सीट से सांसद चुने गए हैं ललन सिंह केंद्र सरकार में पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं ललन सिंह । बिहार में 2021 से 23 तक जदयू के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं ललन सिंह।

जीतन राम मांझी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

बिहार की गया सीट से लोकसभा सदस्य चुने गए हैं मांझी । बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं जीतन राम मांझी। बिहार की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष हैं मांझी । केंद्र सरकार में पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं मांझी।लोकसभा में सिर्फ एक सीट जीती है मांझी की पार्टी ने।

धर्मेंद्र प्रधान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

पीएम मोदी की पहली सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे हैं प्रधान।  पीएम मोदी की दूसरी सरकार में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।  उड़ीसा की संबलपुर सीट से लोकसभा सदस्य चुने गए हैं प्रधान। दूसरी बार लोकसभा के सांसद चुने गए हैं प्रधान।

पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

पिछली सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रहे हैं गोयल । इस बार उत्तर मुंबई सीट से चुने गए लोकसभा सदस्य । पिछले कार्यकाल में राज्यसभा सदस्य थे । मोदी सरकार में तीसरी बार ली गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।  पहली बार लोकसभा सदस्य बने हैं पीयूष गोयल।

एचडी कुमारस्वामी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

तीसरी बार लोकसभा सदस्य चुने गए हैं कुमार स्वामी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देव घोड़ा के बेटे हैं कुमार स्वामी । कर्नाटक की मांड्या सीट से चुने गए हैं सांसद। कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं कुमार स्वामी अंग्रेजी में ली कैबिनेट मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ।

मनोहर लाल खट्टर ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं खट्टर । करनाल सीट से बीजेपी के लोकसभा सदस्य चुने गए हैं खट्टर। 1980 में बने थे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक । हरियाणा की करनाल सीट से लोकसभा सदस्य चुने गए हैं खट्टर।

एस जयशंकर ने ली कैबिनेट मंत्री शपथ

गुजरात से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य हैं जय शंकर । पिछली सरकार में मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहे। लगातार दूसरी बार मोदी सरकार में मिली कैबिनेट मंत्री पद की जिम्मेवारी।

निर्मला सीतारमण ने भी मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

लगातार तीसरी बार मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य हैं निर्मला सीतारमण।  देश की पहली वित्त मंत्री बनी निर्मला सीतारमण । 2014 से 2017 तक देश की वाणिज्य मंत्री रही हैं सीतारमण, अंग्रेजी में शपथ ली निर्मला सीतारमण ने।

शिवराज सिंह चौहान ने ली मोदी सरकार में कैबिनेट पद की शपथ

छठवीं बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं चौहान।  इस बार विदिशा से 817489 वोट से जीते हैं चौहान।  मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा चार बार मुख्यमंत्री रहे हैं शिवराज सिंह चौहान। छह बार सांसद और छह बार विधायक चुने गए शिवराज सिंह चौहान।

जगत प्रकाश नड्डा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं नड्डा । हिमाचल प्रदेश के कोटे से बने हैं मंत्री । 2019 से है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 1993 में पहली बार हिमाचल प्रदेश से विधायक बने थे नड्डा।

नितिन गडकरी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।

महाराष्ट्र के नागपुर से तीसरी बार सांसद चुने गए हैं नितिन गडकरी।  2009 से 2013 तक बीजेपी अध्यक्ष रहे हैं गडकरी। 2014 से मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री। मोदी की पिछली सरकार में सड़क परिवहन मंत्री रहे हैं नितिन गडकरी।

अमित शाह ने ली मोदी सरकार के मंत्री पद की शपथ

अमित शाह गांधीनगर से दूसरी बार चुने गए हैं लोकसभा सदस्य। गांधीनगर से 744716 वोट से जीते हैं अमित शाह । पिछली सरकार में गृहमंत्री रहे हैं । 2017 से 2019 तक राज्यसभा सदस्य रहे हैं

राजनाथ सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

राजनाथ सिंह लखनऊ से चुने गए बीजेपी सांसद हैं। 2013 से 2014 तक बीजेपी अध्यक्ष रहे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली सरकार से लगातार रक्षा मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं । 2019 से 2024 तक देश के रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार ली पीएम पद की शपथ का रिकॉर्ड बनाया।
वाराणसी से लगातार तीसरी बार चुने गए लोकसभा सदस्य।

मोदी मंत्रिमंडल में फिलहाल शामिल नहीं होगी NCP

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा, 'प्रफुल्ल पटेल केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और हमें स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री लेना सही नहीं लगा. इसलिए हमने उनसे (बीजेपी से) कहा कि हम कुछ दिन इंतजार करने को तैयार हैं, लेकिन हमें कैबिनेट मंत्रालय चाहिए. हम आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं...'

उन्होंने कहा कि आज हमारे पास एक लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद है, लेकिन अगले 2-3 महीनों में हमारे पास राज्यसभा में कुल 3 सदस्य होंगे और संसद में हमारे सांसदों की संख्या 4 होगी. इसलिए हमने कहा कि हमें एक (कैबिनेट मंत्रालय) सीट दी जानी चाहिए.

अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल सहित ये मंत्री लेंगे शपथ

ये मंत्री लेंगे शपथ

गुजरात
1.अमित शाह
2.एस जयशंकर
3.मनसुख मंडाविया
4.सीआर पाटिल
5.नीमू बेन बंभनिया

हिमाचल
1.जे पी नड्डा

ओडिशा
1.अश्विनी वैष्णव
2.धर्मेंद्र प्रधान
3.जुअल ओरम

कर्नाटक
1.निर्मला सीतारमण
2.एचडीके
3.प्रहलाद जोशी
4.शोभा करंदलाजे
5.वी सोमन्ना

महाराष्ट्र
1.पीयूष गोयल
2.नितिन गडकरी
3.प्रताप राव जाधव
4.रक्षा खडसे
5.राम दास अठावले
6.मुरलीधर मोहोल

गोवा
1.श्रीपद नाइक

जम्मू-कश्मीर
1.जितेंद्र सिंह

मध्य प्रदेश
1.शिवराज सिंह चौहान
2.ज्योतिरादित्य सिंधिया
3.सावित्री ठाकुर
4.वीरेंद्र कुमार

उत्तर प्रदेश
1.हरदीप सिंह पुरी
2.राजनाथ सिंह
3.जयंत चौधरी
4.जितिन प्रसाद
5.पंकज चौधरी
6.बी एल वर्मा
7.अनुप्रिया पटेल
8.कमलेश पासवान
9.एसपी सिंह बघेल

बिहार
1.चिराग पासवान
2.गिरिराज सिंह
3.जीतन राम मांझी
4.रामनाथ ठाकुर
5.ललन सिंह
6.नित्यानंद राय
7.राज भूषण
8.सतीश दुबे

अरुणाचल
1.किरन रिजिजू

राजस्थान
1.गजेंद्र सिंह शेखावत
2.अर्जुन राम मेघवाल
3.भूपेंद्र यादव
4.भागीरथ चौधरी

हरियाणा
1.एमएल खट्टर
2.राव इंद्रजीत सिंह
3.कृष्ण पाल गुर्जर

केरल
1.सुरेश गोपी
2.जॉर्ज कुरियन

तेलंगाना
1.जी किशन रेड्डी
2.बंदी संजय

तमिलनाडु
1.एल मुरुगन

झारखंड
1.संजय सेठ
2.अन्नपूर्णा देवी

छत्तीसगढ़
1.तोखन साहू

आंध्र प्रदेश
1.डॉ.चंद्रशेखर पेम्मासानी
2.राम मोहन नायडू किंजरापु
3.श्रीनिवास वर्मा

पश्चिम बंगाल
1.शांतनु ठाकुर
2.सुकांत मजूमदार

पंजाब
1.रवनीत सिंह बिट्टू

असम
1.सर्बानंद सोनोवाल
2.पबित्रा मार्गेह्रिता

उत्तराखंड
1.अजय टम्टा

दिल्ली
1.हर्ष मल्होत्रा

4:50 PM

शपथग्रहण के बाद सभी NDA सांसदों का BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर डिनर

4:23 PM

शेख हसीना ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

दिल्ली आने के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत रत्न और वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी से नई दिल्ली में उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

04:02 PM

68 मंत्री लेंगे शपथ

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, इस बार 68 सांसद मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। जबकि कई देशों के राष्टध्यक्ष भी इस समारोह में शामिल होंगे।

भारत के लिए बहुत बड़ा दिन- भूटान पीएम

नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कहा कि यह दिन भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शपथ ग्रहण समारोह में महामहिम राजा और भूटान के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हुए यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं, वह भी लगातार तीसरी बार।

02:55 PM

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल

JD(S) नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा अपने "खराब स्वास्थ्य" के कारण आज शाम मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।

02:37 PM

60 सांसद बनेंगे मंत्री

नरेंद्र मोदी आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी के साथ 60 सांसद भी मंत्री बन सकते हैं। हालांकि, अभी तक एनडीए की ओर से मंत्रियों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि कुल कितने सांसद मंत्री पद की शपथ लेंगे।

02:25 PM

NCP में घमासान

कैबिनेट मंत्री पद को लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के अंदर लड़ाई शुरू हो गई है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मंत्री पद को लेकर प्रफुल्ल पटेल का पत्ता कट गया है। प्रदेश अध्यक्ष और इकलौते लोकसभा सांसद सुनील तटकरे ने अभी तक प्रफुल्ल पटेल के नाम पर मोहर नहीं लगायी है। वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने एनसीपी से मतभेद सुलझाने और जल्द ही नाम स्पष्ट करने के लिए बोला है।

02:20 PM

100 दिन का एजेंडा जमीन पर उतारना है- मोदी

नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा के दौरान कहा कि 100 दिन का एजेंडा जमीन पर उतारना है।

02:13 PM

गजेंद्र सिंह शेखावत मोदी की टीम में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार मुझे अपनी टीम में शामिल करके देश की सेवा का सौभाग्यपूर्ण अवसर दिया है।

02:10 PM

नेपाल के पीएम दिल्ली के लिए रवाना

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

02:07 PM

नरेंद्र मोदी की शपथ ग्रहण समारोह से पहले NCP (अजित गुट) में मतभेद- सूत्र

सूत्रों का कहना है कि सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल दोनों ही कैबिनेट में मंत्री बनना चाहते हैं।

02:00 PM

मनोहरलाल खट्टर का बड़ा बयान

बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद मनोहरलाल खट्टर का बड़ा बयान, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ उन्हीं को चाय पर बुलाते हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करना होता है। चाय पर चर्चा में मेरे साथ हरियाणा से राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर भी शामिल थे।

01:52 PM

मालदीव राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचे

प्रधानमंत्री शपथ समारोह में शामिल होने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। दरअसल, मुइज्जू को प्रधानमंत्री की ओर से आमंत्रण भेजा गया था, जिसको उन्होंने स्वीकार किया था।

01:01 PM

चाय चर्चा के बाद पीएम आवास से रवाना।

बीएल वर्मा, शोभा करंदलाजे, गिरिराज सिंह, रामदास अठावले, नित्यानंद राय सहित भारतीय जनता पार्टी नेता और अन्य लोग चाय बैठक में भाग लेने के बाद पीएम आवास से रवाना।

12:44 PM

चाय बैठक से उनके आवास के लिए राजनाथ सिंह रवाना

https://twitter.com/ANI/status/1799701958884049267

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद राजनाथ सिंह चाय बैठक में भाग लेने के उनके आवास के लिए रवाना हुए।

खड़गे बनेंगे मोदी के शपथ ग्रहण के साक्षी

पार्टी और सहयोगियों से चर्चा करने के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगे।-सूत्र

12:44 PM

शपथ से पहले मंत्रियों के लिए चाय

तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह से पहले नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास पर मंत्रियों के लिए चाय कार्यक्रम का आयोजन किया है। माना जा रहा है कि इस दौरान काफी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

12:31 PM

सिक्किम के सीेएम पहुंचे दिल्ली

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर कहा कि मैं प्रधानमंत्री को बधाई देना चाहता हूं और निमंत्रण के लिए धन्यवाद।

12:29 PM

श्रीलंका के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दिल्ली पहुंच चुके हैं।

12:15 PM

थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक

जिन-जिन सांसदों को मंत्री पद के लिए कॉल आया है, वह सब पीएम आवास पहुंच चुके हैं। जल्द ही यहां पर संभावित मंत्रियों को साथ बैठक शुरू होगी।

12:10 PM

श्रीपद नायक की  कैबिनट में वापसी 

https://twitter.com/shripadynaik/status/1799689051370656078

श्रीपद नायक को एक बार फिर कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट कर स्वयं इसकी जानकारी दी है। वह पीएम आवास पहुंच चुके हैं।

12:02 PM

भूटान के पीएम दिल्ली पहुंचे।

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उनको न्योता भेजा गया था।

11:59 PM

मल्लिकार्जुन खड़गे को मोदी का बुलावा

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि, कांग्रेस मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामि होंगे या नहीं, इसपर फैसला गठबंधन सहयोगियों से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।

11:57 PM

हरदीप सिंह पुरी के पास आया कॉल

हरदीप सिंह पुरी के पास भी कॉल पहुंची है। पुरी को भी मोदी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। पिछली सरकार में हरदीप सिंह पुरी के पास केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय का प्रभार था। इसके अलावा वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी भी पुरी को ही सौंपी गई थी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि उन्हें एक बार फिर इन्हीं विभाग में सौंपा जाएगा या फिर नए पद पर नियुक्त किया जाएगा।

11:54 PM

ये सांसद PM आवास पहुंचे

  • सर्बानंद सोनोवाल
  • चिराग पासवान
  • अन्नपूर्णा देवी
  • मनोहर लाल खट्टर
  • शिवराज सिंह चौहान
  • भागीरथ चौधरी
  • किरेन रिजिजू
  • जितिन प्रसाद
  • एचडी कुमारस्वामी
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • निर्मला सीतारमण
  • रवनीत बिट्टू
  • अजय टमटा
  • राव इंद्रजीत सिंह
  • नित्यानंद राय
  • जीतन राम मांझी

11:52

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को शामिल किया जाएगा- सूत्र

11:50

नरेंद्र मोदी के लगाए गए पोस्टर

दिल्ली में आज शाम 7:15 बजे नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगे, लेकिन इससे पहले कर्तव्य पथ पर मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं।

दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा होंगे शामिल

दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। सांसद पीएम आवास पहुंचे हैं। माना जा रहा है दिल्ली से सिर्फ हर्ष मल्होत्रा को शामिल किया जा सकता है।

11:42 PM

शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे देश-विदेश की ये बड़ी हस्तियां

नरेंद्र मोदी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, सेशेल्स, मॉरिशस, नेपाल और भूटान के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे।

11:39 PM

चिराग पासवान अपने आवास से रवाना

एलजेपी (राम विलास) प्रमुख और हाजीपुर से नवनिर्वाचित सांसद चिराग पासवान अपने आवास से रवाना हुए। निकलते समय उन्होंने मीडिया से कहा कि वह ‘प्रधानमंत्री’ से मिलने जा रहे हैं।

तीन मंत्रलाय अपने पास ही रखेगी बीजेपी- सूत्र

सूत्र- गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और विदेश मंत्रलाय भारतीय जनता पार्टी खुद के पास ही रखेगी। इन मंत्रायलों के बीजेपी किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी।

11:24 PM

अमित शाह से मिले जीतन राम मांझी

अमित शाह के घर पहुंचे हैं जीतन राम मांझी, उन्हें भी केंद्र सरकार में मंत्री पद सौंपा जाएगा।

पीयूष गोयल बन सकते हैं वित्त मंत्री- सूत्र

निर्मला सीतारमण को अभी तक मंत्री पद के लिए कॉल नहीं किया गया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि इस बार पीयूष गोयल वित्त मंत्री बनाए जा सकते हैं। - सूत्र

11:20 PM

अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह के आवास से रवाना हुईं। मोदी कैबिनेट में अनुप्रिया पटेल को भी पद दिया जा सकता है।

11:16 PM

मनोहर लाल खट्टर को आया कॉल

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी कॉल आ चुका है। अब उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।- सूत्र

11:14 PM

यूपी की राज्यपाल होंगी शामिल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पीएम पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचीं हैं।

11:06 PM

के.अन्नामलाई को आया दिल्ली से कॉल

भारतीय जनता पार्टी के तमिलनाडु अध्यक्ष के.अन्नामलाई को भी दिल्ली से बुलावा भेजा गया है। ये भी मोदी की टीम में शामिल हो सकते हैं।

11:04 PM

शिवराज सिंह पहुंचे दिल्ली

https://twitter.com/ANI/status/1799656895201890534

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को कैबिनेट में मंत्री पद सौंपा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, शिवराज सिंह को आज सुबह दिल्ली से कॉल आया था। इसके बाद वह तुरंत राजधानी के लिए रवाना हो चुके हैं।

11:00

ये सांसद बनेंगे मंत्री!

  • राजनाथ सिंह -बीजेपी
  • नितिन गडकरी-बीजेपी
  • पीयूष गोयल-बीजेपी
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया-बीजेपी
  • रक्षा खडसे-बीजेपी
  • जितेंद्र सिंह-बीजेपी
  • ललन सिंह-जेडीयू
  • जीतनराम मांझी-HAM
  • कुमारस्वामी- जेडीएस
  • रामनाथ ठाकुर-जेडीयू
  • चिराग पासवान -LJP (R)
  • अनुप्रिया पटेल-अपना दल (एस)
  • जयंत चौधरी-आरएलडी
  • प्रताप राव जाधव-शिवसेना (शिंदे)
  • मोहन नायडू-टीडीपी
  • पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी-टीडीपी
  • राव इंद्रजीत सिंह-बीजेपी
  • मनोहर लाल खट्टर-बीजेपी
  • शांतुनु ठाकुर-बीजेपी
  • अश्विनी वैष्णव-बीजेपी
  • मनसुख मांडविया-बीजेपी
  • शिवराज सिंह चौहान- बीजेपी
  • के.अन्नामलाई- बीजेपी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें