Advertisment

MP Elections 2023: क्या है नरेला विधानसभा का मूड? वोटरों ने दी अपनी राय...

भोपाल। MP Elections 2023: साल 2008 में अस्तित्व में आई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा पर शुरू से ही बीजेपी चुनाव जीत रही है।

author-image
Bansal News
MP Elections 2023: क्या है नरेला विधानसभा का मूड? वोटरों ने दी अपनी राय...

भोपाल। MP Elections 2023: साल 2008 में अस्तित्व में आई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा पर शुरू से ही बीजेपी चुनाव जीत रही है।

Advertisment

इस विधानसभा सीट को नया और पुराना भोपाल के साथ ही आसपास के क्षेत्र को मिलकर बनाया गया है। एमपी 2023 विधानसभा चुनाव में राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा सीट की जनता का क्या मूड है।

यह जानने के लिए बंसल न्यूज के एग्जीक्यूटिव मनोज सैनी ने लोगों की राय जानी। जानिए क्या है नरेला विधानसभा सीट के वोटरों की राय...

नरेला विधानसभा: ज्यादातर लोग खुश

नरेला विधानसभा सीट क्षेत्र के हर व्यक्ति की अपनी अलग राय है। कोई बीजेपी और कांग्रेस की जीत के 50-50% चांस की बात कर रहा है, तो कोई वर्तमान बीजेपी विधायक विश्वास सारंग का क्षेत्र होने की बात कहते हुए उनके जीतने की बात कह रहा है।

Advertisment

हालांकि, विकास के मामले में ज्यादातर लोग खुश हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में विकास हुआ है। सड़क-ओवर ब्रिज, नाली मेंटेनेंस जैसे कार्य भी हुए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

कुछ लोगों ने कहा- बदलाव का समय

वहीं, दूसरी ओर कुछ लोगों का कहा है कि अभी बदलाव का समय है। कांग्रेस का आना जरूरी है। डीबी मॉल और भारत टाकीज से हो रहे विकास कार्यों की धीमी गति से कुछ लोग जरूर नाराज दिखे।

उधर, सुंदर नगर कालोनी में काम न होने की बात भी कही। कुछ और लोगों से चर्चा करने पर उन्होंने क्षेत्र में विकास होने की बात कहते हुए बताया कि कैलाश सारंग ने रोड बनवाए और नल लगवाए।

Advertisment

बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही अच्छे

विकास के कार्यों पर नरेला विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने कहा कि यहां 80% विकास हुआ है, लेकिन इस बार किसकी सरकार बनेगी? इस सवाल पर उनका कहना था कि बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही अच्छे हैं।

अभी जो सरकार हमें राशन दे रही है वही अच्छा कर रही है। ऐशबाग क्षेत्र में सब्जी व्यापारियों से बातचीत के दौरान एक विक्रेता ने मार्ग संकरा होने की बात कही। कहा कि यहां कार निकलने की भी जगह नहीं हैं।

शांति-सद्भाव वाली सरकार चाहिए

जब पुराना भोपाल में लोगों से विकास कार्यों पर बात की तो उनका कहना था कि यहां सब "हवाई फायर" हुआ है।

Advertisment

सकी सरकार बनेगी इस सवाल के जवाब पर लोगों का कहना था कि शांति-सद्भाव बनाकर रखने वाली सरकार बननी चाहिए। छोटे व्यापारियों ने कांग्रेस सरकार का समर्थन किया।

तो वहीं पुराने भोपाल के कुछ लोगों का कहना था कि क्षेत्र में पहले से ज्यादा विकास हो रहा है। कांग्रेस ने स्कीमें बंद कर दी थीं। उन्होंने बीजेपी का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें- 

MP Elections 2023: चुरहट विधानसभा सीट पर क्या इस बार त्रिकोणीय होगा मुकाबला, जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय…

MP Elections 2023: ग्रामीण परिवेश वाली खातेगांव कन्नौद विधानसभा सीट पर जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय…

MP Elections 2023: सीहोर की सबसे बड़ी इछावर विधानसभा के क्या हैं समीकरण, जानिए वोटरों का मूड और राय…

MP Elections 2023: आष्टा विधानसभा सीट पर राजनीति में हुआ था बड़ा उलटफेर, जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय…

MP Elections 2023: भगवान चिंतामन गणेश की धर्मस्थली सीहोर विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मूड…

MP Elections 2023: चुनाव को लेकर यह है छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट की जनता का मूड

MP Elections 2023: श्योपुर विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा में इस बार है कांटे की टक्कर, 2018 के चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

MP Elections 2023: एमपी चुनाव 2023 के दिग्गज, जानिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के बारे में खास बातें

mp assembly election 2023, Narela vidhan sabha chunav 2023, Narela vidhan sabha constituency, Narela vidhan sabha chunav, Narela vidhan sabha constituency map, नरेला विधानसभा चुनाव, नरेला विधानसभा चुनाव,

mp assembly election 2023 Narela vidhan sabha chunav Narela vidhan sabha chunav 2023 Narela vidhan sabha constituency Narela vidhan sabha constituency map नरेला विधानसभा चुनाव
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें