Advertisment

CG News: कर्ज वसूली का नोटिस मिलने के बाद किसान ने की खुदकुशी, कुछ दिन बाद होनी थी बेटे की शादी

नारायणपुर। जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर कुकड़ाझोर गांव में एक किसान ने सरकारी कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली।

author-image
Agnesh Parashar
CG News: कर्ज वसूली का नोटिस मिलने के बाद किसान ने की खुदकुशी, कुछ दिन बाद होनी थी बेटे की शादी

नारायणपुर। जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर कुकड़ाझोर गांव में एक किसान ने सरकारी कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि किसान को कर्ज की वसूली के लिए 1 लाख 24 हजार रूपये का नोटिस मिला था जिसके बाद किसान ने ये कदम उठाया है।

Advertisment

9 एकड़ में बोई थी धान

मृतक किसान हीरु बढ़ई अपने 9 एकड़ खेत में धान की फसल बोई थी। जिसका उत्पादन महज 75 बोरी हुआ था। इससे भी हीरु बढ़ई परेशान था। आज उसने अपने ही खेत में कीटनाशक दवा का पीकर अपनी जान दे दी।

फसल खराब होने से परेशान था किसान

मृतक किसान हीरु बढ़ई बेटे की शादी होने वाली थी। जिससे उसको फसल से काफी उम्मीदें थी। लेकिन धान की फसल ने साथ नहीं दिया। फसल चौपट होने किसान पर कर्ज का बोझ बढ़ गया। साथ ही उसके बेटे की शादी का सपना भी टूट गया।

बेटे ने कहा- कर्ज माफ करे सरकार

किसान की मौत के बाद परिवार पर कर्ज की अदायगी का बोझ बढ़ गया हैं। किसान के बेटे का कहना हैं भाजपा के लोग गांव में चुनाव प्रचार के दौरान दो लाख रूपये का कर्ज माफ करने की बात कहकर गए थे। अब राज्य में बीजेपी की सरकार बन गई तो कहे अनुसार कर्जमाफी होनी चाहिए।

Advertisment

पिछले कुछ दिनों से तनाव में था किसान

किसान के बेटे ने आगे कहा कि खेत में मिंजाई के बाद धान की पैदावार आधे से भी कम होने के बाद पिताजी बार-बार सरकारी कर्ज और वसूली के नोटिस का जिक्र कर तनाव में थे। फिर खाने के लिए हमें घर भेजकर किट नाशक दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। वे कुछ दिनों बाद मेरी शादी करने वाले थे। चुनाव के दौरान दो लाख कर्ज माफ करने की बात भाजपा के लोगों ने कही थी। उसको लागू करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

MP News: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष के नाम पर होगा मंथन

India Weather Update: देश के कई इलाकों में बढ़ रही ठंड, जानें कैसा रहेगा आज देश का मौसम

Advertisment

CG Weather Update: अम्बिकापुर में 8 डिग्री पर पहुँचा न्यूनतम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

MP के इस जिले में है चमत्कारी कुंड, ठंड में भी रहता है गरम पानी, चर्म रोग सकते कई बीमारियों मिलती है राहत!

14 Dec 2023 Rashifal: इस राशि के जातकों की शिक्षा और यात्रा से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, जानें अपना आज का राशिफल

Advertisment
chhattisgarh news छत्तीसगढ़ न्यूज narayanpur news नारायणपुर न्यूज Farmer Suicide Narayanpur Kukrajhor village
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें