Advertisment

Nand Kumar Singh Chauhan : तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण BJP सांसद इलाज के लिए दिल्ली रवाना

भोपाल. बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान इलाज nandkumar singh chauhan के लिए दिल्ली रवाना हो गए। बीजेपी सांसद को प्राइवेट एयर एंबुलेंस से स्टेट हेंगर भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

author-image
Bansal News
Nand Kumar Singh Chauhan : तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण BJP सांसद इलाज के लिए दिल्ली रवाना

भोपाल. बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान इलाज nand kumar singh chauhan के लिए दिल्ली रवाना हो गए। बीजेपी सांसद को प्राइवेट एयर एंबुलेंस से स्टेट हेंगर भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। नंदकुमार सिंह चौहान को छोड़ने सीएम शिवराज सिंह चौहान स्टेट हैंगर पहुंचे।

Advertisment

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर नंद कुमार सिंह चौहान को इलाज के लिए दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सांसद का दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल इलाज शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन से सांसद का भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण अब उनको दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा है।

भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान Nand Kumar Singh Chauhan की हालत नाजुक हैं। वे पिछले कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद उनकी हालत बिगड़ गई है। हाल ही में दिल्ली एम्स के डाक्टरों की टीम ने भी उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया था। शुक्रवार को सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके हालचाल लिए। गौरतलब है कि सांसद नंदकुमार सिंह चौहान खंडवा जिले से सांसद है।

दिल्ली एम्स की टीम भी चिरायु अस्पताल पहुंची थी
सांसद नंदकुमार सिंह चौहान को चिरायु अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो दिन पहले दिल्ली एम्स की टीम भी चिरायु अस्पताल पहुंची थी। एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा रहा।

Advertisment

11 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

बताया जा रहा है कि सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने खुद 11 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उसके बाद से उनका चिरायु अस्पताल में इलाज चलने लगा। इलाज के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और उनकी तबीयत बिगड़ती गई।

treatment Nandkumar Singh Chauhan Nand Kumar Singh Chauhan mp news in hindi MP Breaking News leaves Delhi latest mp news in hindi ill nandkumar singh chauhan health Nandkumar Singh Chauhan health Due delhi CG Breaking News Breaking News BJP mp bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें