/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/miss-india-2023-nandini-gupta.jpg)
नई दिल्ली। Femina Miss India 2023 Winner: शनिवार देर रात कोटा (राजस्थान) की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर चुनी गयीं। मिस इंडिया 2022 की विजेता सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ‘मिस इंडिया 2023’ का ताज पहनाया। जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा को फर्स्ट रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग को सेकंड रनर-अप चुना गया।
ब्लैक गाउन में रैंप पर कैटवॉक करती हुई नंदिनी बेइंतेहा खूबसूरत लग रही थीं। मिस इंडिया 2023 का खिताब हासिल करने के बाद नंदिनी अब विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बकौल ब्यूटी विद ब्रेन नंदिनी अगली चुनौतियों का सामना करने और उसमें सफल होने के लिए समर्पित हैं।
Atiq Ahmed Encounter Live: कहां के रहने वाले है तीनों हमलावार, कहां होगा अतीक और अशरफ पोस्टमार्टम
[caption id="attachment_209713" align="alignnone" width="859"]
भारत की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के 59वें वर्जन को इंडोर स्टेडियम, खुमान लंपक, इंफाल, मणिपुर में आयोजित किया गया।[/caption]
कौन है Miss India 2023 नंदिनी गुप्ता
बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएट नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं, इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षा की तयारी के देश के सबसे बड़ा कोचिंग हब है। नंदिनी कोटा स्थित पुरानी सब्जी मंडी निवासी सुमित गुप्ता की सुपुत्री हैं। शनिवार की देर रात ब्यूटी पेजेंट का रिजल्ट आने के बाद श्री गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्यों को बधाइयों का तांता लग गया।
नंदिनी गुप्ता ने यह खिताब देश भर के 30 प्रतिभागियों पछाड़ कर हासिल किया है। वे केवल 19 साल की हैं। इस ब्यूटी पेजेंट में दिल्ली सहित 29 राज्यों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत किया था।
इस साल की Miss India 2023 Winner में नंदिनी ने मिस इंडिया प्रतियोगिता के निर्णायक जजों को अतिथि आवभगत के स्किल्स के बारे में बता कर खुश कर दिया। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में पढ़ाई के साथ-साथ इस कॉन्टेस्ट की तैयारी की।
Arvind Kejriwal: केजरीवाल का आरोप; भाजपा ने सीबीआई को मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दिया
[caption id="attachment_209714" align="alignnone" width="859"]
मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया।[/caption]
ये सेलेब्स भी आए नजर
विजेताओं को फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2002 और मेंटर नेहा धूपिया, बॉक्सिंग आइकऑन लैशराम सरिता देवी, जाने-माने कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, फिल्म निर्देशक और लेखक हर्षवर्धन कुलकर्णी और प्रतिष्ठित डिजाइनरों रॉकी स्टार और नम्रता जोशीपुरा के एक एलीट पैनल ने जज किया।
इस ब्यूटी पेजेंट शो में अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन और मनीष पॉल जैसे कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी शिरकत कर शो में अपने जलवे बिखेरे।
Miss India 2023 Winner, #MissIndia2023 #Miss IndiaNandiniGupta
ये भी पढ़ें:
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें