Advertisment

Mizoram Voter List: मतदाता सूची में नामांकन के बाद छह हजार ब्रू मतदाताओं के हटाए नाम ! जाने पूरी खबर

आइजोल। मिजोरम की मतदाता सूची से छह हजार से अधिक ब्रू मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

author-image
Bansal news
Mizoram Voter List: मतदाता सूची में नामांकन के बाद छह हजार ब्रू मतदाताओं के हटाए नाम ! जाने पूरी खबर

आइजोल। मिजोरम की मतदाता सूची से छह हजार से अधिक ब्रू मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 2020 में हुए समझौते के बाद त्रिपुरा में बसने की वजह से इन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

Advertisment

334 ब्रू मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए 

अधिकारियों ने कहा कि जिनके नाम सूची से हटाए गए हैं, वे ममित, कोलासिब और लुंगलेई जिलों के नौ विधानसभा क्षेत्र के मतदाता थे। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र ममित, डंपा और हाचेक विधानसभा क्षेत्रों से 4,900 से अधिक, कोलासिब, सेरलुई और तुइरियल विधानसभा क्षेत्रों से 948 और लुंगलेई दक्षिण, थोरांग और पश्चिम तुईपुई विधानसभा क्षेत्रों से 334 ब्रू मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि ब्रू मतदाताओं की अंतिम संख्या दो अगस्त को प्रकाशित होने वाले मतदाता सूची के मसौदे से पता चलेगी। साथ ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। ब्रू उग्रवादियों द्वारा 1997 में एक मिजो वन अधिकारी की हत्या के बाद जातीय तनाव बढ़ गया था। इसके बाद हजारों ब्रू मतदाता त्रिपुरा भाग गए थे।

तब से वे दो वहां शिविरों में रह रहे हैं। मिजोरम और त्रिपुरा की सरकारों और केंद्र ने ब्रू आदिवासियों को त्रिपुरा से वापस लाने के लिए 2009 और 2019 के बीच कई बार प्रयास किए। इसके बाद केंद्र, दोनों राज्य सरकारों और कई ब्रू संगठनों के प्रतिनिधियों ने 16 जनवरी 2020 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके अनुसार मिजोरम लौटने के अनिच्छुक 35,000 से अधिक विस्थापित ब्रू आदिवासियों को त्रिपुरा में स्थायी रूप से बसने की अनुमति दे दी गई।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Amarnath Yatra 2023: तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा रवाना, जानें यात्रा से जुड़ा हर अपडेट

President Draupdi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के नायकों को किया सम्मानित, पढ़ें विस्तार से

Yoga Cure Cold and Cough: क्या आपको भी हो गया सर्दी-जुकाम, इन आसान योगासनों से पाएं राहत

Advertisment

Today History: आज ही के दिन देश के 14 निजी बैंकों का हुआ था राष्ट्रीयकरण, जानिए अन्य प्रमुख घटनाएं

Tamil Naidu News: बेटे की फीस भरने के लिए मां ने उठाया बड़ा कदम, वजह जानकर हो जाएगें भावुक

Guwahati News Guwahati latest news Guwahati news live Guwahati news today
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें