Advertisment

Bhopal News: एमपी की राजधानी के ऐशबाग हॉकी स्टेडियम का बदल गया नाम, अब यह होगा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग हॉकी स्टेडियम का नाम बदल दिया गया है। अब इसे कैलाश सारंग हॉकी स्टेडियम के नाम से पहचाना जाएगा।

author-image
Bansal News
Bhopal News: एमपी की राजधानी के ऐशबाग हॉकी स्टेडियम का बदल गया नाम, अब यह होगा

भोपाल। Bhopal News मध्य प्रदेश में नाम बदलने का सिलसिला जारी है। अब एमपी की राजधानी के ऐशबाग हॉकी स्टेडियम का नाम भी बदल दिया गया है। अब इसे स्व. कैलाश सारंग हॉकी स्टेडियम के नाम से पहचाना जाएगा। भोपाल की निगम परिषद में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया है।

Advertisment

इसके साथ ही जहांगीराबाद से पुल पातरा रोड का भी नाम बदलने की जानकारी है, जिसे पूर्व सीएम बाबूलाल गौर के नाम से जाना जाएगा। Bhopal News यहां बता दें कि दो दिन पहले की बरखेड़ा पठानी का नाम बदलते हुए लाल बहादुर शास्त्री नगर कर दिया गया था।

भोपाल में नाम बदलने को लेकर मुहिम जारी

बता दें कि भोपाल में नाम बदलने को लेकर मुहिम जारी है। लालघाटी से सुल्तानिया तक की सड़क शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के नाम बदलने का आदेश भी जल्दी ही हो सकता है। इसके साथ ही बीते दिनों ही बरखेड़ा पठानी का नाम लाल बहादुर शास्त्री कर दिया गया था।

ऐशबाग स्टेडियम का नाम BJP के वरिष्ठ नेता के नाम पर स्व “कैलाश सारंग हॉकी स्टेडियम" होगा। भोपाल निगम परिषद में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें