Advertisment

National Creators Award: MP के नमन देशमुख को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, PM ने इन यूथ इन्फ्लूएंसर्स को किया सम्मानित

National Creators Award: MP के नमन देशमुख को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, PM ने इन यूथ इन्फ्लूएंसर्स को किया सम्मानित।

author-image
Preetam Manjhi
National Creators Award: MP के नमन देशमुख को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, PM ने इन यूथ इन्फ्लूएंसर्स को किया सम्मानित

   हाइलाइट्स

  • प्रधानमंत्री मोदी ने बांटे नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड
  • कार्यक्रम में 23 लोगों को किया सम्मानित
  • बेस्ट एजुकेशनल क्रिएटर नमन देशमुख हुए सम्मानित
Advertisment

National Creators Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत मंडपम में इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया। PM ने इस दौरान कई कंटेट क्रिएटर्सों को अवॉर्ड भी दिए। मोदी ने कार्यक्रम में 23 लोगों को सम्मानित किया।

उन्होंने कथा वाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज का अवॉर्ड, मैथिली ठाकुर को कल्चरल ऐंबैस्डर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया। वहीं मध्यप्रदेश के नमन देशमुख को बेस्ट एजुकेशनल क्रिएटर अवॉर्ड से सम्मानित किया।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1766024655528136742?s=20

   बेस्ट एजुकेशनल क्रिएटर नमन देशमुख को मिला अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के भारत मंडपम में पहला राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया। इन पुरस्कार के लिए भारी सार्वजनिक भागीदारी देखी गई। करीब 1.5 लाख से ज्यादा नामांकन हुए और लगभग 10 लाख वोट पड़े।

Advertisment

आपको बता दें कि नमन देशमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टेक्नोलॉजी कंटेंट पोस्ट करते हैं। टेक क्रिएटर सोशल मीडिया पर टेक्नोलॉजी, टिप्स और ट्रिक्स, वेबसाइट्स, हैक्स से जुड़े वीडियो डालते हैं। नमन के ये कंटेंट्स टेक्नोसेवी यूथ के लिए काफी हेल्पफुल रहते हैं। नमन को बेस्ट एजुकेशनल क्रिएटर अवॉर्ड मिला है। वह साल 2017 से कंटेट क्रिएटर हैं।

National-Creators-Award

   नमन देशमुख के बारे में

नमन देशमुख की तकनीकी यात्रा 2017 में शुरू हुई। जब वह कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे थे, तब उन्होंने  यूट्यूब वीडियो बनाना शुरू किया। नमन कठिन विषयों को सरल, समझने योग्य भाषा में तोड़ने की अपनी क्षमता के लिए लोकप्रिय हैं।

बढ़ती लोकप्रियता के साथ, नमन ने अपनी नौकरी छोड़कर इसी काम को पूरा समय देने और कंटेट बनाने का फैसला किया। नमन देसमुख ने 26 साल की उम्र में 'द ग्रोथ प्लस' शुरू किया।

Advertisment

जो व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद करने के लिए एक कोर्स है। उन्होंने रिलायंस, अमेजन, श्याओमी, विंडोज, सैमसंग और महिंद्रा जैसे ब्रांडों के साथ भी साझेदारी की है। इसके अलावा सैमसंग और माइक्रोसॉफ्ट के साथ सहयोग कर रहे हैं।

National-Creators-Award

   PM ने इन लोगों को किया सम्मानित

सेलिब्रिटी क्रिएटर ऑफ द ईयर- अमन गुप्ता

बेस्ट नैनो क्रिएटर- पीयूष पुरोहित

मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (पुरुष)- RJ रौनक (बउवा)

मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (महिला)- श्रद्धा

हेरिटेज फैशन आइकन- जाह्नवी सिंह

स्वच्छता एंबेसडर- मल्हार कलांबे

बेस्ट क्रिएटर इन टेक कैटेगरी- गौरव चौधरी

बेस्ट माइक्रो क्रिएटर- अरिदमन

बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटेगरी- निश्चय

बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर- अंकित बैयानपुरिया

बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटेगरी- नमन देशमुख

बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी- कबिता सिंह

डिसरप्टर ऑफ द ईयर- रणवीर अल्लाहबादिया (बीयर बाइसेप्स)

बेस्ट स्टोरीटेलर- कीर्तिका गोविंदासामी

मोस्ट इम्पेक्टफुल एग्री क्रिएटर- लक्ष्य डबास

न्यू इंडिया चैंपियन अवॉर्ड- अभि और नियू

फेवरेट ट्रेवल क्रिएटर- कामिया जानी

बेस्ट इंटरनेशनल क्रिएटर- ड्रूयू हिक्स

कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर- मैथिली ठाकुर

बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज- जया किशोरी

फेवरेट ग्रीन चैंपियन- पंक्ति पांडे

National-Creators-Award

   नमन का कंटेट बना लाखों लोगों की पसंद

सोशल मीडिया पर आप एक सेलिब्रिटी बना सकते हैं। बस जरूरत है यूनिक कंटेंट की। बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने जॉब छोड़कर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन को ही प्रोफेशन बना लिया।

आज उनका कंटेंट लाखों लोग की पसंद बन चुका है। ऐसी ही पर्सनालिटी हैं नमन देशमुख। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टेक्नोलॉजी कंटेंट पोस्ट करते हैं। नमन के फेसबुक पेज पर 22 लाख, इंस्टाग्राम पर 25 लाख फॉलोअर हैं, जबकि यूट्यूब पर 2.5 लाख सब्सक्राइबर हैं।

Advertisment

संबंधित खबर:National Creators Award 2024: PM मोदी ने दिए नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, तीन अंतरराष्ट्रीय समेत 23 विजेता किए गए सम्मानित, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

   सक्सेस को रिसर्च और निरंतरता जरूरी

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनना है, तो ऑडियंस के लिए कंटेंट बनाने से पहले टॉपिक पर अच्छी रिसर्च करने की जरूरत है। इसके साथ ही कंटेंट की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए। हमेशा अपडेट रहने के साथ खुद को समय और ट्रेंड के हिसाब से ढालने की जरूरत है। साथझ ही कंटेंट यूनिक होना चाहिए।

आज दुनिया में ऑनलाइन कंटेंट का बहुत बड़ा बाजार है। सोशल मीडिया पर मौलिकता और निरंतरता से काम करने पर कुछ समय में अच्छा रिस्पॉस मिलना शुरू हो जाता है।

Advertisment

सोशल मीडिया में कॅरियर बनाने के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं है। बस जरूरत अगर है, तो लगन, मेहनत और निरंतरता के साथ मौलिक और यूनिक कंटेंट पर काम करने की है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें