Advertisment

Nail Cutting Vastu Tips: व्यापार में चाहते हैं लाभ, तो इस दिन कांटे अपने नाखून! जानें सही दिन

Nail Cutting Vastu Tips: व्यापार में चाहते हैं लाभ, तो इस दिन कांटे अपने नाखनू! नाखून कब काटना चाहिए। किस दिन काटने से क्या होता है। नाखून काटने के लिए कौन सा दिन शुभ (Lucky Day) होता है।

author-image
Preeti Dwivedi
Nail Cutting Vastu Tips: व्यापार में चाहते हैं लाभ, तो इस दिन कांटे अपने नाखून! जानें सही दिन

Nail Cutting Vastu Tips: हमारी बिजी लाइफ में सभी जरूरी काम ज्यादातर संडे को करते हैं। पर क्या आप भी संडे का ही नाखून भी काटते हैं। यदि इसका जबाव हां है तो ये खबर आपको जरूर पढ़ लेनी चाहिए।

Advertisment

दरअसल हमारे हिन्दू शास्त्र में नौ ग्रहों का सीधा संबंध हमारे जीवन से होता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra)  के अनुसार भी नाखून काटने के लिए कुछ नियम (Nail Cutting Niyam) बताए गए हैं।

ऐसे में चलिए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि नाखून कब काटना (When be cut the Nail) चाहिए। किस दिन काटने से क्या होता है। नाखून काटने के लिए कौन सा दिन शुभ (Nail Cutting Lucky Day) होता है। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि किस दिन नाखून काटने से क्या लाभ होता है।

नाखून का ग्रहों से होता है संबंध

आपने कई बार सुना होगा कि घरों में बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि गुरुवार को नाखून मत काटो, मंगलवार का मत काटों, पर आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे की वजह क्या है।

Advertisment

दरअसल हर दिन का संबंध एक ग्रह से होता है। ऐसे में आप जिस दिन नाखून काटते हैं उससे उस ग्रह पर अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार और रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिन नाखून काटने के लिए उपयुक्त होते हैं। आइए जानते हैं, कि किस दिन नाखून काटने से क्या लाभ होता है।

नाखून का आयुर्वेद से संबंध

हिन्दू धर्म में आयुर्वेद भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसा माना जाता है, कि नाखून का संबंध हमारे पाचन तंत्र से होता है। यदि नियमित रूप से आप हाथों और पैरों के नाखून काटते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र ठीक होता है। वहीं इसके विपरीत ऐसा न करने पर पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

नाखून किस दिन काटना चाहिए

नाखून काटने को लेकर कई मान्यताएं हैं। ऐसा माना जाता है कि गुरूवार और मंगलवार को नाखून काटता सही नहीं है। हालांकि कई लोग रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते नाखून काटते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सप्ताह के सातों दिनों में किस दिन नाखून काटने से क्या फायदे और क्या नुकसान होते हैं।

Advertisment

किस दिन नाखून काटने से क्या लाभ होता है

सोमवार को नाखून काटने से क्या होता है

ऐसा माना जाता है, कि सोमवार का संबंध मन से होता है। यानि हमारे शरीर के स्वास्थ्य का हमारे मानसिक स्वास्थ्य से भी संबंध होता है। यदि आप सोमवार के दिन नाखून काटते हैं तो आपका मन शांत रहता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको तमोगुण से भी छुटकारा मिलता है।

मंगलवार को नाखून काटने से क्या होता है

यदि आप लंबे समय से कर्ज में डूबे हैं तो ऐसे में मंगलवार का दिन आपको फायदा दिला सकता है। ज्योतिष के अनुसार मंगलवार को नाखून काटने से कर्ज से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। ये दिन आपके कर्ज से छुटकारा तो दिला ही सकता है साथ ही आपको इससे होने वाले वाद-विवाद से भी छुटकारा मिल सकता है।

बुधवार को नाखून काटने से क्या होता है

अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बता दें आपके लिए बुधवार का दिन अच्छे फल दिया सकता है। ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) के अनुसार बुधवार का दिन व्यापारियों के लिए शुभ और वृद्धि कराने वाला माना जाता है।

Advertisment

जब कोई व्यक्ति इस दिन अपने नाखून काटता है, तो वह अपनी कुशलता के बल पर नौकरी और व्यापार में धन प्राप्ति (Money Vastu Tips) कराने वाला हो सकता है।

गुरुवार को नाखून काटने से क्या होता है

ज्योतिषियों की मानें तो गुरू ग्रह को आध्यात्मिक ग्रह के रूप में माना जाता है, ऐसे में यदि कोई व्यक्ति गुरुवार के दिन नाखून काटता है, तो उसके सत्त्व गुण की वृद्धि होती है। जिससे व्यक्ति का आध्यात्मिक क्षेत्र की ओर लगाव बढ़ता है।

शुक्रवार को नाखून काटने से क्या होता है

धर्म ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि नि:स्वार्थ प्रेम करने और कला का संबंध शुक्र ग्रह (Shukra Grah) से होता है।

ऐसे में यदि आप भी शुक्रवार को नाखून काटते हैं तो आप ये मान के चलिए कि आप अपने करीबियों और खास मित्रों से मिने के लिए लंबी दूरी की यात्रा तय करके भी जाने का सामर्थ रखते हैं।

शनिवार को नाखून काटने से क्या होता है

ऐसा माना जाता है कि यदि हम शनिवार के दिन नाखून काटते हैं तो आपकी मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन नाखून काटने से मानसिक बैचेनी और स्थिरता कमजोर हो सकती है।

रविवार को नाखून काटने से क्या होता है

अक्सर लोग रविवार के दिन ही नाखून काटते हैं। इस दिन ऐसा करने से बचना चाहिए। वो इसलिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि नाखून काटने से शाही सेवा करने में समय की बर्बादी होती है।

नाखून काटने का धार्मिक कारण क्या है

माना जाता है कि गुरू का तात्पर्य जीव से होता है। जीव यानी जीवन या आयु। मान्यताओं के अनुसार यदि गुरूवार के दिन बाल कटवाए जाएं, नाखून काटे जाएं (Nail Cutting Tips) या शेव वगैरह की जाए तो इससे गुरू ग्रह कमजोर होता। जिससे तमाम समस्याएं सामने आती हैं।

ऐसा माना जाता है कि इससे आयु घटती है साथ ही साथ आर्थिक संकट भी गहराता है।

नाखून काटने का वैज्ञानिक कारण क्या है

वैज्ञानिक रूप से माना जाता है कि गुरुवार, मंगलवार और शनिवार के दिन ब्रह्रमांड से कई सूक्ष्म किरणें मानव शरीर के संवेदनशील अंगों पर विपरीत प्रभाव डालती हैं।

शरीर के उंगलियों के आगे का हिस्सा भी काफी नाजुक होता है। नाखूनों के जरिए इसका बचाव होता है, इसलिए सिर्फ गुरुवार ही नहीं बल्कि मंगलवार और शनिवार को भी अपने नाखून नहीं काटने चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं, बंसल न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरुर ले लें।

Nail Cutting Tips : Nail Cutting days nail cutting vastu tips nail kante ka sahi din kya hai
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें