Advertisment

Nail Cutting Day's: इस दिन नाखून काटने से मिलेगी कर्ज से मुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

Nail Cutting Day's: हर दिन का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है। किस दिन नाखून काटने से मिलेगी कर्ज से मुक्ति, देखें पूरे दिनों की लिस्ट

author-image
Preeti Dwivedi
Nail Cutting Day's: इस दिन नाखून काटने से मिलेगी कर्ज से मुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

Nail Cutting Tips: हर दिन का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है। ऐसे में यदि आप भी दिनों को ध्यान में रखकर नाखून काटते हैं तो आपको शुभ और अशुभ परिणाम मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि सप्ताह में किस नाखून काटने से आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि किस दिन नाखून काटने से क्या लाभ होता है।

Advertisment

ग्रहों से होता है संबंध

आपने अक्सर सुना होगा, कि गुरूवार को नाखून नहीं काटने चाहिए या मंगलवार को नाखून काटना शुभ नहीं होता है।  पर क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों कहा जाता है। यदि नही तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। दरअसल सप्ताह के सातों दिन का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है। ऐसे में आप जिस दिन नाखून काटते हैं उस दिन के अनुसार जो ग्रह होता है वह आपके जीवन में शुभ-अशुभ फल देने लगते हैं। हमारे धर्म ग्रंथ में सप्ताह के हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार और रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिन नाखून काटने के लिए उपयुक्त होते हैं। आईए जानते हैं किस दिन नाखून काटने से कौन से फायदे होते हैं।

क्या कहता है आयुर्वेद 

हमारे आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि नाखून का संबंध हमारे पाचन तंत्र से होता है। यदि नियमित रूप से आप हाथों और पैरों के नाखून काटते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र ठीक होता है। वहीं इसके विपरीत ऐसा न करने पर पाचन संबंधी समस्याएं बढ़़ने लगती हैं।

किस दिन काटना चाहिए नाखून 

आपको बता दें कई मान्यताओं के अनुसार गुरूवार और मंगलवार को नाखून काटता वर्जित माना जाता है। कई बार लोग रविवार को छुट्टि का दिन होने के कारण आराम से नाखून काटते हैं। पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सप्ताह के सातों दिनों में किस दिन नाखून काटने से क्या फायदे और क्या नुकसान होते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: इस दिन नाखून काटने से मिलेगी कर्ज से मुक्ति !

किस दिन नाखून काटने से क्या लाभ  

सोमवार 

ऐसा माना जाता है कि सोमवार का संबंध मन से होता है। यानि हमारे शरीर के स्वास्थ्य का हमारे मानसिक स्वास्थ्य से भी संबंध होता है। यदि आप सोमवार के दिन नाखून काटते हैं तो आपका मन शांत रहता है। साथ ही इस दिन नाखून काटने से तमोगुण से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

मंगलवार

यदि आप लंबे समय से कर्ज से दबे हैं। तो आपको बता दें मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। मंगलवार के दिन नाखून काटने से कर्ज से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। ये दिन आपके कर्ज से छुटकारा तो दिला ही सकता है साथ ही आपको इससे होने वाले वाद-विवाद से भी छुटकारा मिल सकता है।

बुधवार 

अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बता दें आपके लिए बुधवार का दिन अच्छे फल दिया सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन व्यापारियों के लिए शुभ और वृद्धि कराने वाला माना जाता है। जब कोई व्यक्ति इस दिन अपने नाखून काटता है, तो वह अपनी कुशलता के बल पर नौकरी और व्यापार में धन प्राप्ति कराने वाला हो सकता है।

Advertisment

गुरुवार 

ज्योतिषियों की मानें तो गुरू ग्रह को आध्यात्मिक ग्रह के रूप में माना जाता है। इसलिए जो भी व्यक्ति गुरुवार के दिन नाखून काटता है तो उसके सत्त्व गुण की वृद्धि होती है। जिससे व्यक्ति का आध्यात्मिक क्षेत्र की ओर लगाव बढ़ता है।

शुक्रवार 

धर्म ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि बिना किसी स्वार्थ के प्रेम करने और कला का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। ऐसे में यदि आप भी इस दिन नाखून काटते हैं तो आप ये मान के चलिए कि आप अपने करीबियों और खास मित्रों से मिने के लिए लंबी दूरी की यात्रा तय करके भी जाने का सामर्थ रखते हैं।

शनिवार

आपको बता दें शनिवार के दिन भूलकर भी नाखून नहीं काटने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो समझ लीजिए कि आपकी मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन नाखून काटने से मानसिक बैचेनी और स्थिरता कमजोर हो सकती है।

Advertisment

रविवार 

अक्सर लोग रविवार के दिन ही नाखून काटते हैं। पर आपको बता दें इस दिन ऐसा करने से बचना चाहिए। वो इसलिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि नाखून काटने से शाही सेवा करने में समय की बर्बादी होती है।

क्या है धार्मिक कारण 

माना जाता है कि गुरू का तात्पर्य जीव से होता हैए जीव यानी जीवन या आयु। मान्यताओं के अनुसार यदि गुरूवार के दिन बाल कटवाए जाएंए नाखून काटे जाएं या शेव वगैरह कराया जाए तो इससे गुरू ग्रह कमजोर होता। जिसेसे तमाम समस्याएं सामने आती हैं। आयु घटती। साथ ही आर्थिक संकट भी गहरा जाता है।

वैज्ञानिक कारण 

वैज्ञानिक रूप से माना जाता है कि गुरुवार, मंगलवार और शनिवार के दिन ब्रह्रमांड से कई सूक्ष्म किरणें मानव शरीर के संवेदनशील अंगों पर विपरीत प्रभाव डालती हैं। शरीर के उंगलियों के आगे का हिस्सा भी काफी नाजुक होता है। नाखूनों के जरिए इसका बचाव होता है, इसलिए सिर्फ गुरुवार ही नहीं बल्कि मंगलवार और शनिवार को भी अपने नाखून नहीं काटने चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारीसामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं, बंसल न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता.अमल में लाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरुर ले लें।

MP Bhopal Railway News: इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस अब चलेगी नागपुर तक, ये रहेगा शैड्यूल, रेलमंत्री ने दी जानकारी

Aaj ka Rashifal: आज इस राशि के जातक शिक्षा और विद्या से धन अर्जित करेंगे, जानें अपना राशिफल

Weekly Horoscope 9-15 Oct 2023: मेष राशि की कुंडली में तीन वक्री ग्रह दिखाएंगे असर, इन्हें 3 बार हनुमान चालीसा पाठ करने से होगा लाभ

Nail Cutting Tips In Vastu, nail cutting tips in hindi, vastu shastra, nakhum katne ka sahi din, astrology, jyotish, vastu tips , kis din katna chahiye nakhoon ,  Nail Cutting Day's, nail Cutting tips, vastu tips, news in hindi, days for give relief from debt, bansal news, Tips for Nail

Bansal News Astrology Vastu tips vastu shastra jyotish Nail Cutting Tips : Nail Cutting Tips In Vastu Nail Cutting days nail cutting tips in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें