Advertisment

Nail Cutting Day: नाखून किस दिन नहीं काटना चाहिए? जानें सप्ताह का शुभ दिन

क्या आप जानते हैं कि नाखून किस दिन नहीं काटना चाहिए या नाखून काटने का शुभ दिन कौन सा होता है। यदि नहीं तो चलिए जानते हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Nail Cutting Day: नाखून किस दिन नहीं काटना चाहिए? जानें सप्ताह का शुभ दिन

नई दिल्ली। Astrology Nail Cutting Day: आपने अक्सर सुना होगा कि गुरुवार को नाखून नहीं काटने चाहिए या मंगलवार को नाखून काटना शुभ नहीं होता है। पर क्या आप जानते हैं कि नाखून किस दिन नहीं काटना चाहिए (Nakhun kis din nahi katna chahiye) या नाखून काटने का शुभ दिन कौन सा है। (nakhun katne ka shubh din kon sa hai) यदि नहीं तो चलिए जानते हैं।

Advertisment

सप्ताह के दिन का ग्रहों से संबंध

दरअसल सप्ताह के सातों दिन का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है। ऐसे में आप जिस दिन नाखून काटते हैं उस दिन के अनुसार जो ग्रह होता है वह आपके जीवन में शुभ-अशुभ फल देने लगते हैं। हमारे धर्म ग्रंथ में सप्ताह के हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार और रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिन नाखून काटने के लिए उपयुक्त होते हैं। आईए जानते हैं किस दिन नाखून काटने से कौन से फायदे होते हैं।

नाखून काटना आयुर्वेद के अनुसार

हमारे आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि नाखून का संबंध हमारे पाचन तंत्र से होता है। यदि नियमित रूप से आप हाथों और पैरों के नाखून काटते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र ठीक होता है। वहीं इसके विपरीत ऐसा न करने पर पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

किस दिन काटना चाहिए नाखून

कई मान्यताओं के अनुसार गुरूवार और मंगलवार को नाखून काटता वर्जित माना जाता है। कई बार लोग रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण आराम से नाखून काटते हैं। पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सप्ताह के सातों दिनों में किस दिन नाखून काटने से क्या फायदे और क्या नुकसान होते हैं।

Advertisment

किस दिन नाखून काटने से क्या लाभ

सोमवार को नाखून काटने से क्या होता है- nakhun katne ka shubh din kon sa hai

ऐसा माना जाता है कि सोमवार का संबंध मन से होता है। यानि हमारे शरीर के स्वास्थ्य का हमारे मानसिक स्वास्थ्य से भी संबंध होता है। यदि आप सोमवार के दिन नाखून काटते हैं तो आपका मन शांत रहता है। साथ ही इस दिन नाखून काटने से तमोगुण से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

मंगलवार को नाखून काटने से क्या होता है?

यदि आप लंबे समय से कर्ज से दबे हैं। तो आपको मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। मंगलवार के दिन नाखून काटने से कर्ज से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। ये दिन आपके कर्ज से छुटकारा तो दिला ही सकता है, साथ ही आपको इससे होने वाले वाद-विवाद से भी छुटकारा मिल सकता है।

Advertisment

बुधवार को नाखून काटने से क्या होता है?

अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बता दें आपके लिए बुधवार का दिन अच्छे फल दिया सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन व्यापारियों के लिए शुभ और वृद्धि कराने वाला माना जाता है। जब कोई व्यक्ति इस दिन अपने नाखून काटता है, तो वह अपनी कुशलता के बल पर नौकरी और व्यापार में धन प्राप्ति कराने वाला हो सकता है।

गुरुवार को नाखून काटने से क्या होता है?

ज्योतिषियों की मानें तो गुरु ग्रह को आध्यात्मिक ग्रह के रूप में माना जाता है, इसलिए जो भी व्यक्ति गुरुवार के दिन नाखून काटता है, तो उसमें सत्त्व गुण की वृद्धि होती है। जिससे व्यक्ति का आध्यात्मिक क्षेत्र की ओर लगाव बढ़ता है।

शुक्रवार को नाखून काटने से क्या होता है?

धर्म ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि बिना किसी स्वार्थ के प्रेम करने और कला का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। ऐसे में यदि आप भी इस दिन नाखून काटते (Astrology Nail Cutting Day) हैं, तो आप ये मान के चलिए कि आप अपने करीबियों और खास मित्रों से  मिलने के लिए लंबी दूरी की यात्रा तय करके भी जाने का सामर्थ रखते हैं।

Advertisment

शनिवार को नाखून काटने से क्या होता है?

आपको बता दें शनिवार के दिन भूलकर भी नाखून नहीं काटने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो समझ लीजिए कि आपकी मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन नाखून काटने से मानसिक बैचेनी और स्थिरता कमजोर हो सकती है।

रविवार को नाखून काटने से क्या होता है?

रविवार को बाल कटवाना अच्छा नहीं माना जाता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि यह सूर्य का वार है। इससे धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है। रविवार को बहुत जरूरी न हो तो बाल और दाढ़ी न बनवाएं।

नाखून काटने धार्मिक कारण क्या है?  - Nakhun katne ke Dharmik karan

माना जाता है कि गुरू का तात्पर्य जीव से होता है, जीव यानी जीवन या आयु। मान्यताओं के अनुसार यदि गुरूवार के दिन बाल कटवाए जाएं, नाखून काटे जाएं या शेविंग आदि की कराया जाए तो इससे गुरू ग्रह कमजोर होता। जिससे तमाम समस्याएं सामने आती हैं। आयु घटती है, साथ ही आर्थिक संकट भी गहरा जाता है।

नाखून काटने वैज्ञानिक कारण क्या है? - Nakhun katne ke baigyanik karan

वैज्ञानिक रूप से माना जाता है कि गुरुवार, मंगलवार और शनिवार के दिन ब्रह्रमांड से कई सूक्ष्म किरणें मानव शरीर के संवेदनशील अंगों पर विपरीत प्रभाव डालती हैं। शरीर के उंगलियों के आगे का हिस्सा भी काफी नाजुक होता है। नाखूनों के जरिए इसका बचाव होता है, इसलिए सिर्फ गुरुवार ही नहीं बल्कि मंगलवार और शनिवार को भी अपने नाखून नहीं काटने (Astrology Nail Cutting Day) चाहिए।

Vastu tips astrology in hindi news Nail Cutting Day Nail Cutting Tips : Nail Cutting Tips In Vastu
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें