Advertisment

Nail Cutting Day: कुंडली में शनि है कमजोर तो ऐसे काटें नाखून, दूर होगा शनि दोष, घर आएंगीं लक्ष्मी

Nail Cutting Day: कुंडली में शनि है कमजोर तो ऐसे काटें नाखून, दूर होगा शनि दोष, घर आएंगीं लक्ष्मी If Saturn is weak in your horoscope, then cut your nails on this day , nail kis din katne chahiye in hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Nail Cutting Day: कुंडली में शनि है कमजोर तो ऐसे काटें नाखून, दूर होगा शनि दोष, घर आएंगीं लक्ष्मी

Nail Cutting Tips & Day: अक्सर बुजुर्गों से कहते सुना होगा, कि इस दिन नाखून काटें, इस दिन नहीं काटें, पर क्या आप जानते हैं कि ऐसा कहने के पीछे कारण क्या है। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नाखून काटने का सही दिन कौन सा होता है। किस दिन नाखून काटने से क्या होता है।

Advertisment

अगर आपकी कुंडली में शनि दोष (Shani Dosh ke Upay) है तो आपको किस दिन नाखनू काटने चाहिए। सप्ताह के सातों दिनों में नाखून काटने से क्या होता है। जानते हैं नाखून काटने को लेकर वास्तु क्या क​हता है।

शनि देव होते हैं नाराज

ऐसा कहा जाता है कि वास्तु (Vastu Tips) के अनुसार यदि शनिवार के दिन नाखून काटे जाते हैं तो धन-दौलत में कमी होती है। वहीं शनिवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए। शास्त्र के अनुसार कि इससे शनि देव नाराज होते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार शनिवार को नाखून काटने से कुंडली में शनि कमजोर होता है। वो लोग शनिवार के दिन नाखून काटें तो उन्हें मानसिक और शारीरिक कष्‍ट होता है।

नाखून काटने का ग्रहों से है संबंध

आपको बता दें ज्योतिष शास्त्र में हर दिन का अलग-अलग ग्रहों से संबंध होता है। ऐसे में यदि आप भी दिनों को ध्यान में रखकर नाखून काटते हैं, तो आपको शुभ और अशुभ परिणाम मिलते हैं।

Advertisment

तो चलिए जानते हैं कि सप्ताह में किस दिन नाखून काटने से आप पर क्या असर होता है। किस दिन नाखून काटने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री से कि किस दिन नाखून काटने से क्या लाभ होता है।

नाखून काटने को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद 

आयुर्वेद में ऐसा माना गया है कि हमारे पाचन तंत्र से नाखून का संबंध होता है। यदि नियमित रूप से आप हाथों और पैरों के नाखून काटते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र यानी डायजेशन सिस्टम ठीक होता है। वहीं इसके विपरीत यदि ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

Advertisment

नाखून किस दिन काटना चाहिए

मान्यताओं के अनुसार गुरूवार और मंगलवार को नाखून काटता (Nail Cutting Tips) सही नहीं होता है। अक्सर लोग रविवार यानी संडे को छुट्टी का दिन होने के चलते आराम से नाखून काटते हैं। पर आज हम आपको बताते हैं कि सप्ताह के सातों दिनों में किस दिन नाखून काटने से क्या लाभ और क्या नुकसान होते हैं।

किस दिन नाखून काटने से क्या होता है

1. सोमवार को नाखून काटने से क्या होता है

ऐसा माना जाता है कि सोमवार का संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा मन का कारक होता है। यानि हमारे शरीर के स्वास्थ्य का हमारे मानसिक स्वास्थ्य से भी संबंध होता है। यदि आप सोमवार के दिन नाखून काटते (Nail Cutting) हैं तो आपका मन शांत रहता है। साथ ही इस दिन नाखून काटने से तमोगुण से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

2. मंगलवार को नाखून काटने से क्या होता है

यदि आप लंबे समय से कर्ज से परेशान हैं। तो आपको बता दें मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। मंगलवार के दिन नाखून काटने (Nail Cutting Tips) से कर्ज से छुटकारा मिलता है। ये दिन आपके कर्ज से छुटकारा तो दिला ही सकता है। साथ ही आपको कर्ज से जुड़े वाद-विवाद से भी छुटकारा मिलता है।

Advertisment

3. बुधवार को नाखून काटने से क्या होता है 

ज्योतिष के अनुसार अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बता दें, आपको नाखून काटने के लिए बुधवार का दिन (Wednusday) अच्छे हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) के अनुसार बुधवार का दिन व्यापारियों के लिए शुभ यानी लक्ष्मी (Shri Laxmi) और वृद्धि कराने वाला माना जाता है। जब कोई व्यापारी इस दिन नाखून काटता है, तो वो अपनी कुशलता के बल पर नौकरी और व्यापार में धन प्राप्ति कराने वाला हो सकता है।

4. गुरुवार को नाखून काटने से क्या होता है 

ज्योतिषियों की मानें तो गुरू ग्रह को आध्यात्मिक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जो भी व्यक्ति गुरुवार के दिन (Guruvar ke Niyam) नाखून काटता है। उसके सत्त्व गुण की वृद्धि होती है। जिससे व्यक्ति का आध्यात्मिक क्षेत्र की तरफ लगाव बढ़ता है।

5. शुक्रवार को नाखून काटने से क्या होता है 

ज्योतिष के अनुसार बिना किसी स्वार्थ के प्रेम करने और कला का संबंध शुक्र ग्रह (Shukra Grah) से होता है। यदि आप भी इस दिन नाखून काटते हैं, तो आप ये मान के चलिए कि आप अपने करीबियों और खास मित्रों से मिने के लिए लंबी दूरी की यात्रा तय करके भी जानें का सामर्थ रखते हैं।

6. शनिवार को नाखून काटने से क्या होता है

ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन भूलकर भी नाखून नहीं (Nail Cutting Tips)काटने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो ऐसे में आपकी मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन नाखून काटने से मानसिक बैचेनी और स्थिरता कमजोर हो सकती है।

7. रविवार को नाखून काटने से क्या होता है 

छु​ट्टी का दिन होने से लोग रविवार के दिन ही नाखून काटते हैं। पर आपको बता दें शनिवार को नाखून काटने से बचना चाहिए। वो इसलिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शनिवार को नाखून काटने से शाही सेवा करने में समय की बर्बादी होती है।

नाखून काटने का क्या है धार्मिक कारण 

गुरू का तात्पर्य जीव से होता है, जीव यानी जीवन या आयु। मान्यताओं के अनुसार यदि गुरूवार के दिन बाल कटवाए जाएं, नाखून काटे जाएं या शेविंग कराई जाए तो, इससे गुरू ग्रह कमजोर होता। जिससे कई समस्याएं सामने आती हैं और आयु घटती है। इतना ही नहीं इससे साथ ही आर्थिक संकट भी गहरा जाता है।

नाखून काटने का वैज्ञानिक कारण 

वैज्ञानिक रूप से माना जाता है कि गुरुवार, मंगलवार और शनिवार के दिन ब्रह्रमांड से कई सूक्ष्म किरणें मानव शरीर के संवेदनशील अंगों पर विपरीत प्रभाव डालती हैं। शरीर के उंगलियों के आगे का हिस्सा भी काफी नाजुक होता है। नाखूनों के जरिए इसका बचाव होता है, इसलिए सिर्फ गुरुवार ही नहीं बल्कि मंगलवार और शनिवार को भी अपने नाखून नहीं काटने चाहिए।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी, सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं, बंसल न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरुर ले लें।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें