Advertisment

Nagriy Nikay Chunav 2021: कांग्रेस की तैयारी जोरों पर, इस महीने के अंत तक घोषित करेंगे उम्मीदवार

Nagriy Nikay Chunav 2021: कांग्रेस की तैयारी जोरों पर, इस महीने के अंत तक घोषित करेंगे उम्मीदवार Nagriy Nikay Chunav 2021 Congress will declare candidates by the end of this month

author-image
Bansal News
Nagriy Nikay Chunav 2021: कांग्रेस की तैयारी जोरों पर, इस महीने के अंत तक घोषित करेंगे उम्मीदवार

भोपाल। प्रदेश में कोरोना महामारी के कारण टाले गए नगरीय निकाय चुनावों की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। इन चुनावों के लिए कांग्रेस और भाजपा, दोनों पार्टियां अपनी तैयारियां कर रहीं हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (pcc chief Kamalnath) ने चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लिया है। कमलनाथ ने प्रभारियों से फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह तक उम्मीदवारों के नाम तय करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव जनवरी में आयोजित किए जाने थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इन चुनावों को स्थगित किया गया था।

Advertisment

नगरीय निकायों में कुछ जगहों पर समाप्त हो चुका है कार्यकाल
बता दें कि कई नगर निगमों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। प्रदेश में निकाय चुनाव कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिए गए थे। अब जल्द ही इन चुनावों की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। इन चुनावों के लिए प्रदेश की भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख पार्टियों सहित अन्य राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। वहीं प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में दम भरना शुरू कर दिया है। अब जल्द ही इन चुनावों की तारीख घोषित हो सकती है।

taiyari Political parties PCC Chief nagriya Nikay Chunav 2021 nagriya nikay chunav nagar panchayat Nagar Nigam election corona Congress chunav CG Breaking News Breaking News bjp Bhopal breaking news bhopal Bansal News MP CG Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news bansa lnews
Advertisment
चैनल से जुड़ें