Advertisment

Nag Panchami 2023: सर्प बाधा दूर करने के लिए नागपंचमी पर करें ये उपाय, जपें ये मंत्र

Nag Panchami 2023 Mantra-Upay: 21 अगस्त को नागपंचमी पर सर्प बाधा व काल सर्प दोष दूर करने के लिए ये उपाय और मंत्र जरूर करें।

author-image
Preeti Dwivedi
Nag Panchami 2023: सर्प बाधा दूर करने के लिए नागपंचमी पर करें ये उपाय, जपें ये मंत्र

नई दिल्ली। Nag Panchami 2023: सावन का माह शिवजी के लिए खास माना जाता है। ऐसे में उनके गले के श्रृंगार नागराज के पूजन का खास त्योहार नागपंचमी इस साल 21 अगस्त को मनाया जाएगा। यदि आप कालसर्प दोष (Kalsarp Dosh) से पीड़ित हैं या जीवन में कष्टों से परेशान हैं तो सर्प बाधा को दूर करने के लिए ये उपाय और मंत्र जरूर करें।

Advertisment

नागपंचमी पूजा मंत्र - 1  Nag Panchami Mantra

सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतलेण्
ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥

ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनःण्
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥

श्लोक का अर्थ:

अर्थ : इस संसार में, आकाश, स्वर्ग, झीलें, कुएं, तालाब तथा सूर्य.किरणों में निवास करने वाले सर्प, हमें आशीर्वाद दें और हम सभी आपको बार-बार नमन करते हैं।

Advertisment

नागपंचमी पूजा मंत्र - 2 Nag Panchami Mantra

अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्
शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्
सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः
तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥

श्लोक का अर्थ:

नौ नाग देवताओं के नाम अनन्त, वासुकी, शेष, पद्मनाभ, कम्बल, शङ्खपाल, धृतराष्ट्र, तक्षक तथा कालिया हैं। अगर रोजाना सुबह नियमित रूप से इनका जप किया जाए। तो नाग देवता आपको सभी पापों से सुरक्षित रखेंगे और आपको जीवन में विजयी बनायेंगे।

नागपंचमी के उपाय - Nag Panchami Ke Upay

हिंदू धर्म में प्राचीन काल से नागों और सर्पों की पूजा का विधान है। पौरिणिक मान्यता के अनुसार नागपंचमी के दिन अनंत या शेष नाग, वासुकि, तक्षक, कर्कोटक, पद्म, महापद्म, शंख और कुलिक नाग का स्मरण और पूजन करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें नाग पंचमी के दिन करने से सर्प दोष से मुक्ति और धन- सम्पदा की प्राप्ति होती है..

Advertisment

इस दिन घर के मुख्य द्वार पर गोबर या मिट्टी से नाग देवता की आकृति बना कर उनका पूजन करें। ऐसा करने से नाग देवता प्रसन्न होकर सर्प दोष, सर्प भय से मुक्ति प्रदान करते हैं साथ ही घर में समृद्धि का आगमन होता है।

नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बनवा कर शंकर जी के मंदिर में या नाग देवता के मंदिर में चढ़ाने से कुण्डली से सर्प दोष तो दूर ही होता है, साथ ही धन लाभ भी होता है।

नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन और स्वास्तिक का पूजन करें। नाग-नागिन के जोड़े को दूध चढ़ाएं और स्वास्तिक पर बेल पत्र अर्पित कर ऊं नागेन्द्रहाराय नमः मंत्र का जाप करें। इन अभिमंत्रित नाग-नागिन के जोड़े को भगवान शिव को अर्पित कर दें और स्वास्तिक को गले में धारण करें। ऐसा करने से सर्प भय से मुक्ति मिलती है।

Advertisment

कुण्डली में राहु-केतु की महादशा के कारण बिगड़ते काम को बनाने के लिए चांदी या पंच धातु के नाग-नागिन का जोड़ा शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।

नोट: इस लेख में दी गई सभी सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Roti ke Upay: किस दिन नहीं बनाना चाहिए रोटी, क्या कहता है हिन्दू धर्म और मान्यताएं

nagpanchami 2023, nagpanchami upay in hindi, nagpanchani mantra, lord shiv, nagpanchamai, kalsarpdosh upay, sarpdosh mantra, नागपंचमी 2023, नागपंचमी 2023 के उपाय, नागपंचमी 2023 के मंत्र, काल सर्प दोष 

lord shiv kalsarpdosh upay nagpanchami upay in hindi nagpanchani mantra nagpanchmai nagpanchmi 2023 sarpdosh mantra नागपंचमी 2023 मंत्र
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें