Advertisment

CG Nagar Sainik Recruitment 2024: छत्‍तीसगढ़ के इस जिले में नगर सैनिकों की होगी भर्ती, इस तारीख से फिजिकल टेस्‍ट

CG Nagar Sainik Recruitment 2024: छत्‍तीसगढ़ के इस जिले में नगर सैनिकों की होगी भर्ती, इस तारीख से फिजिकल टेस्‍ट

author-image
Sanjeet Kumar
CG Nagar Sainik Recruitment 2024

CG Nagar Sainik Recruitment 2024

CG Nagar Sainik Recruitment 2024: छत्‍तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिलासुपर में लंबे समय बाद यानी लगभग दस साल बाद नगर सैनिकों की भर्ती की जा रही है। संभाग में 465 पदों पर भर्ती निकली है।

Advertisment

इसमें नगर सैनिक 200 और महिला छात्रावासों में महिला नगर सैनिकों के 265 पद निकाले गए हैं। इसके लिए संभाग के 21 हजार युवाओं ने फार्म भरा है।

भर्ती प्रक्रिया (CG Nagar Sainik Recruitment 2024) को लेकर जिले के भरनी परसदा स्थित अग्निशमन और एसडीआरएफ मैदान पर फिजिकल टेस्‍ट होगा। यह परीक्षा 16 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें युवाओं को फिजिकल टेस्ट देने के बाद उनका चयन अगली प्रोसेस के लिए किया जाएगा।

फिजिकल टेस्‍ट में ये होगी एक्टिविटी

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं डीआईजी एसके ठाकुर ने जानकारी दी कि 21 हजार युवाओं ने नगर सैनिक (CG Nagar Sainik Recruitment 2024) बनने के लिए आवेदन किया है। इसके चलते प्रतिदिन लगभग 1500 कैंडिडेट्स का फिजिकल टेस्‍ट होगा।

Advertisment

दक्षता परीक्षा के मैदान पर ली जाएगी। यह परीक्षा 100 अंकों की रहेगी। पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद और ऊंची कूद का टेस्‍ट देना होगा। वहीं महिला कैंडिडेट्स को 100 मीटर दौड़ को छोड़कर शेष तीनों प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेकर टेस्‍ट देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: National Forest Martyrs Day 2024: राष्‍ट्रीय वन शहीद दिवस हम क्‍यों मनाते हैं, किस वजह से खास हुआ यह दिन जानें

बिलासपुर संभाग के जिलों में यहां होगी भर्ती

नगर सैनिकों के 200 पदों पर भर्ती (CG Nagar Sainik Recruitment 2024) निकली है। यह पूरे संभाग की है। इसमें से बिलासपुर जिले के लिए 75 पद स्‍वीकृत हैं।  मुंगेली 25, जीपीएम 25, रायगढ़ 25, कोरबा 25 और जांजगीर 25 पद पर भर्ती हैं। सभी कैंडिडेट्स को कॉल लेटर तिथिवार जारी किया है।

Advertisment

ये प्रमाण-पत्र साथ में लाना अनिवार्य

जिन कैंडिडेट्स ने नगर सैनिक (CG Nagar Sainik Recruitment 2024) के लिए आवेदन किया है। वे दक्षता परीक्षण के दौरान जाति, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन, एनसीसी सी सर्टिफिकेट, हेवी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस, संभाग स्तरीय या उच्च स्तर के खेलकूद प्रतियोगिता प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे। इन दस्‍तावेजों में से आपके पास जो है, वह ले जाना अनिवार्य है। इस परीक्षा की तैयारी को लेकर कलेक्‍टर और एसपी ने जिस मैदान पर टेस्‍ट होगा, वहां का निरीक्षण किया।

ये खबर भी पढ़ें: Chukandar Modak Recipe: गणेश उत्सव में सिद्धि विनायक को भोग में लगाएं चुकंदर से बने मोदक, पढ़ें आसन रेसिपी और टिप्स

chhattisgarh news hindi news bilaspur news CG news Bansal News Bilaspur Police CG Nagar Sainik Recruitment 2024 Municipal constable recruitment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें