Advertisment

Nagar Nigam Workers Strike: निगम कर्मचारियों की मागों को लेकर विधायक पीसी शर्मा का बड़ा बयान

author-image
Bansal News
Nagar Nigam Workers Strike: निगम कर्मचारियों की मागों को लेकर विधायक पीसी शर्मा का बड़ा बयान

भोपाल। राजधानी के रहवाासियों को आज पीने का पानी नहीं मिल सकेगा और न ही कचरा उठ रहा है। कारण राजधानी भोपाल में 12 दिसंबर को निगमकर्मी हड़ताल Nagar Nigam Workers Strike पर है। जानकारी के अनुसार भोपाल में आज निगमकर्मियों की हड़ताल का दावा किया गया है। आज सफाई, पानी समेत सभी सेवाएं ठप होंगी। इस हड़ताल में 3 संगठन शामिल नहीं होंगे। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने दावा किया है, किहड़ताल के चलते सफाई, पानी समेत सभी सेवाएं ठप होंगी हड़ताल से सभी काम होंगे प्रभावित।

Advertisment

आप को बता देें कि दो दिन पहले अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ISBT स्थित नगर निगम के दफ्तर का घेराव कर आंदोलन का ऐलान कर दिया था। उनकी मांग है कि यदि 13 हजार कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान न तो सफाई होगी और न ही शहर में पानी आएगा। उन्होंने वार्ड जोन आफिसों में तालाबंदी की चेतावनी भी दे दी है।

गुरूवार को किया था घेराव —
आपको बता दें कर्मचारी अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर गुरूवार दोपहर 12 बजे नगर निगम पहुंचे थे। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन भी किया। हाथों में तख्तियां लेकर नारीबाजी करते हुए अपनी मांगे कर रहे थे। धरना प्रदर्शन में अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अनिल श्रवण, इरफान अल्ताफ, अशोक वर्मा का कहना है कि ये धरना को एक तरह से ट्रेलर है। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे चलकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष का साथ मिला

धरना प्रदर्शन करीब ढाई घंटे तक चला। कर्मचारियों के इस धरने में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी भी शामिल हो गईं। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया। जबकि इधर महापौर मालती राय, निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी और एमआईसी मेंबर ऑफिस में ही थे।

Advertisment

धरने में कौन—कौन —
आपको बता दें इस धरना प्रदर्शन में कर्मचारियों को नियमित करने समेत अन्य मुद्दों को रखा गया था। इस धरना प्रदर्शन में 12 से ज्यादा कर्मचारी संगठन मैदान में कूद पड़े हैं। जिसमें सफाईकर्मी से लेकर फायर, वार्ड-जोन ऑफिस के कर्मचारी शामिल हैं।

क्या कहना है पीसी शर्मा का —

पीसी शर्मा ने कहा कि ये वो लोग हैं जो स्वच्छता में बड़ी भूमिका निभाते हैं। कर्मचारियों की 6 सूत्रीय मांगों का हम पूरी तरह समर्थन करते हैं। इनकी मांगे जायज हैं। मैं और कांग्रेस पार्टी इसका पूरी तरह समर्थन करते हैं। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की मांग को जायज बताया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1602270750018502656

bhopal bhopal news bhopal samachar pc sharma Nagar Nigam Workers Strike
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें