Advertisment

Nag Panchmami 2023: 24 साल बाद आज नागपंचमी और सावन सोमवार का संयोग, साल में एक बार खुलता है नाग चंद्रेश्वर मंदिर

Nag Panchmami 2023: 24 साल बाद आज नागपंचमी और सावन सोमवार का संयोग, साल में एक बार खुलता है नाग चंद्रेश्वर मंदिर

author-image
Preeti Dwivedi
Nag Panchmami 2023: 24 साल बाद आज नागपंचमी और सावन सोमवार का संयोग, साल में एक बार खुलता है नाग चंद्रेश्वर मंदिर

उज्जैन। Nag Panchmami 2023: आज सावन का सातवां सोमवार और नागपंचमी का संयोग हैं 24 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब सावन में सोमवार के दिन नागपंचमी आई है। इसलिए सावन का सोमवार और नागपंचमी खास मानी जा रही है। उज्जैन में महाकाल की भस्मारती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। तो चलिए जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार आज कौन से कार्य करना वर्जित है। आज भूलकर भी ये काम नहीं करना चाहिए।

Advertisment

रात 12 बजे खुला नाग चंद्रेश्वर मंदिर

नागपंचमी पर उज्जैन स्थित एक मात्र नाग चंद्रेश्वर मंदिर के रात 12 बजे पट खोले गए। आपको बता दें ये प्रदेश का एक मात्र ऐसा मंदिर हैं जिसके पटे केवल नागपंचमी के दिन ही खोले जाते हैं।

नागपंचमी भूलकर भी न करें ये काम

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार नागदेवता भगवान भोले नाथ के गले का श्रृंगार हैं। ऐसे में आज नागदेवता के दिन कुछ कामों का किया जाना वर्जित माना गया है। ऐसा माना जाता है कि नागदेवता की जीभ चावल के समान होती है इसलिए इस दिन घर में चावल नहीं बनाना चाहिए। नागदेवता का फन का उपरी हिस्सा तबे के समान होता है। इसलिए आज यानि नागपंचमी पर चूल्हे पर तवा नहीं चढ़ाना चाहिए।

कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे नागचंद्रेश्वर मंदिर

बीजेपी प्रदेश महा​सचिव कैलाश विजयवर्गीय भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने नागचंद्रेश्वर जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। इसी के साथ वे बाबा महाकाल की भस्मारती में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महाकाल में सावन के प्रति सोमवार को आता हूं। आज दुर्लभ संयोग है कि नागपंचमी का महापर्व है। नागचंद्रेश्वर जी के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Advertisment

nag panchami 2023, nag panchami, Nag panchami sawan somwar sanyog, ujjain nag chandreshwar mandir, ujjain mahakal , mp news

ujjain nag chandreshwar mandir ujjain mahakal Nag panchami sawan somwar sanyog nag panchami 2023 nag panchami MP news
Advertisment
चैनल से जुड़ें