Advertisment

Nag Panchami: आज रात खुलेंगे इस मंदिर के कपाट, 1 साल में 24 घंटे होते हैं दर्शन, भक्‍तों को मिलती सर्प दोष से मुक्ति!

Nag Panchami Nagchandreshwar Temple In Ujjain: उज्जैन के नागचन्‍द्रेश्‍वर मंदिर के कपाट खुलने का समय आ गया है।

author-image
Aman jain
Nag Panchami: आज रात खुलेंगे इस मंदिर के कपाट, 1 साल में 24 घंटे होते हैं दर्शन, भक्‍तों को मिलती सर्प दोष से मुक्ति!

Nag Panchami Nagchandreshwar Temple In Ujjain: उज्जैन के नागचन्‍द्रेश्‍वर मंदिर के कपाट खुलने का समय आ गया है।

Advertisment

इस मंदिर के कपाट 1 साल में केवल एक बार और मात्र 24 घंटों के लिए खोले जाते हैं। साल भर से जो भी भक्‍त भगवान नागचन्‍द्रेश्‍वर के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और उनको भगवान नागचन्‍द्रेश्‍वर के दर्शन होने वाले है। आपको बता दें श्रद्धालुओं के लिए 9 अगस्त के दिन का विशेष महत्‍व है।

इस निद नागपंचमी है और इसी दिन पर नागचन्‍द्रेश्‍वर मंदिर मंदिर के कटाप खोले जायेंगे।

Advertisment

आज रात खुलेंगे मंदिर के कपाट

इस बार नागपंचमी के दिन नागचन्‍द्रेश्‍वर महादेव के 9 अगस्त शुक्रवार को लगातार 24 घंटे तक दर्शन होने वाले हैं।

उज्जैन कलेक्टर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि 8 अगस्‍त गुरुवार यानी आज रात 12 बजे से नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोल दिये जायेंगे।

कपाट खुलने के बाद रात 12 बजे नागचन्‍द्रेश्‍वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारियों के द्वारा की जाएगी। पूजा-अर्चना के बाद से ही भगवान नागचन्‍द्रेश्‍वर के दर्शन भक्‍तों को होना शुरू हो जाएंगे।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1821425653134119398

नागचन्‍द्रेश्‍वर मंदिर के कपाट 8 अगस्त गुरुवार की रात 12 बजे खुलकर अगले दिन शुक्रवार 9 अगस्‍त रात 12 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया है कि हिंदू परंपरा में नागों को भगवान शिव का आभूषण भी माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से नागों की पूजा करने की परंपरा रही है।

publive-image

क्यों खास है नागचंद्रेश्वर मंदिर

आपको जानकारी के लिए बता दें कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के तीसरी मंजिल में ही नागचंद्रेश्वर मंदिर स्थित है। इस मंदिर में नागचंद्रेश्वर महादेव विराजमान है।

Advertisment

ये विश्‍व का एकलौता मंदिर माना जाता है जहां पर भोलेनाथ दशमुखी सर्प के आसन में शिव जी, मां पार्वती और अपने अपने पूरे परिवार के साथ विराजित (Nag Panchami Nagchandreshwar Temple In Ujjain) है।

यह मूर्ति करीब 11वीं शताब्दी की बताई जाती है। इस मूर्ती के पीछे की कहानी में बताया जाता है कि परमार राजा भोज ने 1050 ईस्वी में इस मंदिर को बनवाया था।

इसके साथ ही इस अद्भुत मूर्ति को नेपाल से लाया गया था। इसके बाद सिंधिया घराने के महाराज राणोजी सिंधिया से 1732 ईं में इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया था।

Advertisment

publive-image

दर्शन करने मात्र से मिलती है कालसर्प दोष से मुक्ति

पौराणिक मान्यताओं की मानें तो अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सर्प दोष, कालसर्प दोष है, तो उसके लिए ऐसा बताया जाता की वह नाग पंचमी के दिन नागचंद्रेश्वर मंदिर में आकर दर्शन कर लें और विधिवत पूजा करे। ऐसा करने से उसकी कुंडली में सर्प दोष और काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। ये खबर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक है। इसे लेकर हम किसी भी प्रकार का दावा या पुष्‍टी नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर मंडी भाव: सोने का भाव पहुंचा 71 हजार के नीचे, चांदी भी आई गिरती नजर, जानें क्‍या हुआ सस्‍ता क्‍या हुआ महंगा!

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें