Advertisment

Nag Panchami 2021: इस दिन मनाई जाएगी नागपंचमी,जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nag Panchami 2021: इस दिन मनाई जाएगी नागपंचमी,जानें पूजा का शुभ मुहूर्तNag Panchami 2021: Nag Panchami will be celebrated on this day, know the auspicious time of worship

author-image
Bansal News
Nag Panchami 2021: इस दिन मनाई जाएगी नागपंचमी,जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। देशभर में सावन की शुरूआत हो चुकी है। भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए वैसे तो हर दिन महत्वपूर्ण माने जाते हैं लेकिन भगवान शिव की आराधना के लिए सावन के महीने का एक अलग ही महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। वहीं शिव भक्तों को सावन के इस महीने का हर वर्ष इंतजार रहता है। सावन महीन का सबसे मत्वपूर्ण त्योहर नाग पंचमी को माना गया है। नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन माह में पड़ता है। नाग पंचमी में भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति नाग देवता की पूजा करता है उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही नाग देवता उन्हें मनवांछित फल देते हैं।

Advertisment

इस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी
नाग पंचमी का पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। वहीं इस वर्ष नाग पंचमी का त्योहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। नाग पंचमी  12 अगस्त दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी जिसका समापन 13 अगस्त दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर होगा। वहीं भारत में यह पर्व मुख्य रूप से 13 अगस्त को मनाया जाएगा। पंचमी तिथि के स्वामी नाग को माना गया है। इसलिए नाग पंचमी को नाग देवता की पूजा की जाती है।

नागपंचमी का महत्व
नागपंचमी को लेकर कई धार्मिक मान्यता जुड़ी हुई है। नागपंचमी को लेकर सबसे प्रचलित मान्यता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु और केतु दोष होते हैं अगर वे व्यक्ति इस विशेष दिन नागदेव की पूजा करता है तो, उसे इन दोषों से मुक्ति मिलती है। इस दिन लोग कालसर्प योग के निवारण की पूजा भी करवाते हैं। इससे उन्हें कई दोषों से मुक्ति मिलती है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी का पर्व पूरे भारत में 13 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा। नाग पंचमी पूजा का मुहूर्त- सुबह 05:48:49 बजे से शुरू होकर सुबह 08:27:36 बजे तक जारी रहेगा। वहीं इसकी अवधि 2 घंटे 38 मिनट तक रहेगी।

Advertisment

सावन 2021 सावन मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज भगवान शिव नाग पंचमी नाग देवता sawan नाग पंचमी 2021 sawan somawar Sawan 2021 sawan Pradesh Breaking Hindi nag panchmi festival nag panchmi 2021 nag panchmi nag panchami 2021 nag panchami nag devta MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Lord Shiva Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें