Advertisment

Pearl Puri Arrested: 'नागिन 3' फेम एक्टर पर्ल पुरी गिरफ्तार, नाबालिग से रेप और मोलेस्टेशन का लगा आरोप

Pearl Puri Arrested: 'नागिन 3' फेम एक्टर पर्ल पुरी गिरफ्तार, नाबालिग से रेप और मोलेस्टेशन का लगा आरोप, Naagin 3 fame actor Pearl Puri arrested accused of raping and molesting minor

author-image
Shreya Bhatia
Pearl Puri Arrested: 'नागिन 3' फेम एक्टर पर्ल पुरी गिरफ्तार, नाबालिग से रेप और मोलेस्टेशन का लगा आरोप

मुंबई। (भाषा) टेलीविजन अभिनेता पर्ल पुरी को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने आरोपी अभिनेता को अम्बोली थाने के पुलिस कर्मियों की सहायता से शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisment

इन टीवी शोज का हिस्सा रहे पर्ल

अधिकारी के मुताबिक, ‘‘नागिन 3’’, ‘‘बेपनाह प्यार’’ और ‘‘ब्रह्मराक्षस 2’’ जैसे धारावाहिकों में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता पुरी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर वसई के वालिव थाने में अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिनेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कर‍िश्मा तन्ना के साथ र‍िलेशन में थे पर्ल
पर्ल का नाम इससे पहले एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में आया था। दोनों कुछ साल तक साथ में थे लेक‍िन फिर उनके बीच अनबन हो गई और दोनों ने अपने रिलेशन को खत्म कर दिया था।

Advertisment
पर्ल वी पुरी न्यूज पर्ल वी पुरी गिरफ्तार पर्ल वी पुरी अरेस्ट पर्ल वी पुरी नागिन 3 एक्टर tv actor pearl v puri surbhi jyoti pearl v puri rape case Pearl V Puri Rape pearl v puri news pearl v puri controversy pearl v puri arrested for rape pearl v puri arrested Pearl V Puri Arrest pearl v puri alleged for rape and molestation pearl v puri accused of rape Pearl v puri naagin 3 actor pearl v puri naagin 3 actor Naagin 3 entertainment news in hindi ekta kapoor bollywood news in hindi Bollywood Hindi News
Advertisment
चैनल से जुड़ें