Mysterious Temple :भारत को देवो की भूमि कहा जाता है। यहां के देवी-देवताओं के मंदिर प्राचीन कल से ही दुनियाभर में प्रसिद्ध है। लाखों लोग विदेशों से भारत आते है प्राचीन मंदिरों के दर्शन करने के लिए क्योंकि भारत के मंदिर भारत की विराट संस्कृति और मान्यताओं के भी प्रदर्शित करते है। भारत के कई सारे मंदिर है जो अपने में ही बहुत सारे रहस्यों को समेटे हुए है। आज हम जिस मंदिर के बारे में बताने जा रहा है उसका संबंध महाभारत से मिलता है। आइए जानते है भगवान शिव के मंदिर रोचक रहस्य के बारे में –
इस मंदिर की खास बात है कि यहां प्रेमी जोड़े भगवान शिव और माता शक्ति को प्रेरणा के तौर पर देखते हैं। ऐसे मान्यता है कि जिस तरह भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन में सादिया लग गई थी माता पार्वती ने साल सालों तपस्या की थी जब उन्हें शिव जी मिले थे। यहीं वजह है कि हिमाचल प्रदेश में स्थित एक भगवान शिव का मंदिर प्रेमी जोड़ों की मदद के लिए जाना जाता है। इस मंदिर के बारे में यह प्रथा है कि प्रेम जिस रूप में भी मिले उसे स्वीकार करना चाहिए।
शंगचूल महादेव मंदिर,हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित है। इस प्राचीन मंदिर में प्रेमी जोड़ों का जोरदार तरीके से स्वागत किया जाता है। इस प्राचीन मंदिर में साल में लाखो लोग पूजा करने के लिए आते है। यह मंदिर कुल्लू की सैंज घाटी में स्थित यह मंदिर काफी विस्तृत जगह में फैला है यह मंदिर 128 बीघा में फैला है।
महाभारत से संबंध
इस मदिर के बारे में कहा जाता है कौरवों के डर से पांडव शंगचूल महादेव की शरण में आए थे। कहा जाता है कि कौरव जब यहां पहुंचे तो भगवान शिव ने पांडवो कि रक्षा कि थी।