Advertisment

'My Dish TV App': पहली बार वॉइस सर्च फीचर की सुविधा, डिश टीवी ने की नई पहल

माय डिश टीवी एप में वॉयस सर्च फीचर ने गूगल की प्रगत आवाज पहचान प्रौद्योगिकी और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (NLP) कार्यक्षमता का उपयोग किया है।

author-image
Bansal News
'My Dish TV App': पहली बार वॉइस सर्च फीचर की सुविधा, डिश टीवी ने की नई पहल

नवम्बर 2023: 'My Dish TV App': उपभोक्ता इंटरएक्शन को बढ़ाने और इंटरफेस और मनोरंजन अनुभव को पुनः परिभाषित करने के लिए एक आकर्षक पहल के रूप में, डिश टीवी, भारत की प्रमुख DTH कंपनी ने अपने मोबाइल एप्लिकेशन - 'माय डिश टीवी एप्लिकेशन' में एक वॉइस सर्च सुविधा को लांच किया है। DTH इंडस्ट्री में इस तरह की पहल प्रगति का संकेत है। वॉयस सर्च फीचर इसके पहले ही मौजूद सर्च सुविधाओं के साथ उपभोक्ताओं को एप्लिकेशन के साथ वॉइस कमांड का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करती है।

Advertisment

जाने क्या मिलेगा फायदा

माय डिश टीवी एप्लिकेशन के भीतर नई जोड़ी गई वॉयस सर्च फीचर ने गूगल की प्रगत आवाज पहचान प्रौद्योगिकी और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (NLP) कार्यक्षमता का उपयोग किया है, जो उपभोक्ताओं के लिए अलग अनुभव देने का वादा करती है। यह उनकी उपभोक्ता आवाज सुनकर न सिर्फ उसका उत्तर देता है बल्कि उपभोक्ता को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है।

वॉयस सर्च फीचर के साथ, उपभोक्ता आसानी से एप्लिकेशन में नेविगेट कर सकते हैं, वॉइस कमांड के माध्यम से वे सीधे एप्लिकेशन पर पहुँच सकते हैं। सब्सक्राइबर्स अब सुविधाजनक टॉप-अप के लिए 'मेरा खाता रीचार्ज करें' या 'पैक बदलें' के ऑप्शन को चुनकर असुविधा रहित सदस्यता को चुन सकते हैं।

डिश टीवी के सीईओ ने कही बात

इस पहल के बारे में टिप्पणी करते हुए, डिश टीवी के CEO, मनोज डोभाल ने कहा, "डिश टीवी में हम अपने मूल्यवान सब्सक्राइबर्स को एक असाधारण मनोरंजन अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम उपभोक्ताओं को हमेशा श्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करते हैं। हमने उपयोगकर्ता सुविधा में बदलाव की आवश्यकता को महसूस करते हुए इस वॉयस सर्च फीचर को लॉन्च किया गया है।"

Advertisment

वॉयस सर्च फीचर है नया ऑप्शन

मनोज डोभाल ने आगे कहा, "वॉयस सर्च फीचर की शुरुआत उभरती गतिशीलता का परिणाम है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ता की सुविधा को बढ़ाना है और रणनीतिक रूप से न केवल डिश टीवी के लिए बल्कि बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री के लिए नए मानक स्थापित करना है।"

वॉयस सर्च फीचर सबसे नवीनतम विकल्प है जो वॉयस कमांड की सुविधा के साथ व्यापक तौर पर इसकी प्रबंधन क्षमताओं को बढ़ावा दे रहा है और दर्शकों के लिए पसंदीदा विकल्प के रूप में माई डिश टीवी ऐप की स्थिति को मजबूत बना रहा है।

'My Dish TV App', Dish TV, Voice Over, DTH

Voice Over 'My Dish TV App' Dish TV DTH
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें